Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी ने बाढ़ के हालातों का लिया जायजा, बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

संकट की घड़ी में हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है केन्द्र और प्रदेश की सरकार : योगी आदित्यनाथबलिया में बाढ़ के हालात का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को संदेश दिया कि हर बाढ़ पीड़ित तक मदद पहुंचाने में युद्ध स्तर पर जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर जरूरतमंद के साथ चौबिसों घंटे खड़ी है।

हवाई सर्वेक्षण के बाद माल्देपुर में मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेट वितरित करने के बाद प्रशासन और अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात की समीक्षा की। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भी उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक बाढ़ पीड़ित तक सभी प्रकार की सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

कहाकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक पन्द्रह करोड़ लोगों को अन्न वितरित किया गया है। अब बाढ़ पीड़ितों को लाई, चना, गुड़, नमक, माचिस और तिरपाल आदि दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपील किया कि जरूरतमंदों तक इसे पहुंचाने में बिना भेदभाव जुट जायें।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया की धरती पर उतरने से पहले करीब आधे घण्टे हवा में रहे। गाजीपुर से उड़कर उनका हेलीकॉप्टर बलिया की सीमा पहुंचा तो उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करना शुरू किया। सदर तहसील के गांवों से लेकर सर्वाधिक प्रभावित बैरिया के इलाके में हालात देखने के बाद मुख्यमंत्री ने तय समय से करीब एक घंटे की देरी से बलिया की धरती पर कदम रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के करीब देवरिया कला गांव में बने हेलीपैड पर उतरे। यहां से मुख्यमंत्री शहर से सटे माल्देपुर में नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। इस मौके पर राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक सुरेन्द्र सिंह, विधायक संजय यादव, विधायक धनंजय कन्नौजिया, डीएम अदिति सिंह, एसपी राजकरन नैय्यर, सीडीओ प्रवीण मौर्य, एडीएम रामआसरे, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह आदि थे।

यूपी के 54 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी केस, 24 घंटे में मिले 33 नए मरीज

मुख्यमंत्री योगी को माल्देपुर में नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर में 11 बजकर चालीस मिनट पर आना था। इसके करीब घंटे भर पहले ही माल्देपुर की तरफ जाने वाली सड़क को सील कर दिया गया था। चित्तू पाण्डेय चौराहा और माल्देपुर मोड़ से लगायत कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह बैरिकेड किया गया था। लोगों को पैदल भी नहीं जाने दिया जा रहा था। इससे एनएच 31 से होकर गुजरने वाले आमलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version