• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धड़ल्ले से बिक रही है अपमिश्रित सामग्री

Writer D by Writer D
15/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। होली (Holi) के त्यौहार के मद्देनजर बाजार में इस समय रेडीमेड सामग्री की भरमार है। शहर सहित जिले के कस्बों की बाजारों में अधिकांश अपमिश्रित व अमानक सामग्री (adulterated material ) भी धड़ल्ले से बिक रही है। जो लोगों का स्वास्थ्य खराब कर सकती है। इसके विपरीत स्वास्थ्य विभाग खामोश तमाशबीन बना हुआ है। जांच के नाम पर शहरी व कस्बाई इलाकों में कुछ नमूने संग्रहीत कर खानापूर्ति की जाती है लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं निकल पाता है क्योंकि न तो समय पर इसकी जांच ही हो पाती है और न ही इसका कोई निष्कर्ष निकलता है।

जिला मुख्यालय से सटे इलाकों में इस समय होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सामग्री जैसे कचरी, नमकीन, गुझिया, पापड़, चिप्स, खोया आदि बड़े पैमाने पर तैयार करके बाजार में उतारा जाता है। अधिकांश सामग्रियों को सस्ते मूल्य पर बेचने व अधिक लाभ पाने की जद्दोजहद में स्वास्थ्य को नुकसान करने वाले पदार्थों व रंगों का मिश्रण किया जाता है।

इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग है लेकिन वह या तो सब कुछ जानकर भी बेखबर है या चिर निद्रा में सोया हुआ है। दोनों ही स्थितियों में वह अपने कर्तव्यों की अनदेखी कर रहा है। जिसका प्रमाण यह है कि विभाग शहर व शहर से सटे क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर नमूने संग्रहीत करता है।

जबकि सच्चाई यह है कि शहर व शहर से सटे इलाकों में यह कार्य बड़े पैमाने पर होता है। ऐसे में बड़े पैमाने पर अपमिश्रित सामग्री बाजारों में पटी पड़ी है। इनमें से अधिकांश ऐसी खाद्य सामग्रियां हैं जिनका न तो कोई ब्रांड है और न ही उनका कोई पंजीकरण है। यहां तक कि ऐसी सामग्री बनाने वाले लोगों को मिश्रण का सही मानक भी नहीं पता है।

मानक के विपरीत जिले में सैकड़ों की संख्या में चल रहीं इकाइयां लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ही इसके लिए जिम्मेदार है लेकिन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में उन्हें कोई रुचि नहीं ने रहा है।

समय-समय पर चलाया जाता है अभियान

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अभियान के तहत नमूने संग्रहीत किये जाते हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाता है। रिपोर्ट के आधार कार्रवाई भी की जाती है।

Tags: barabanki newscrime newsup news
Previous Post

बुंदेलखंड और विंध्य में भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हुई हर घर नल योजना

Next Post

लल्लू ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार की ली ज़िम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार की ली ज़िम्मेदारी

यह भी पढ़ें

cm yogi meeting

तहसीलों की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार जरूरी, समय सीमा के भीतर हों काम: सीएम योगी

16/05/2023
AK Sharma

विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने आउटसोर्स कर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग की

25/05/2023
Gangster Raju Thet

फिर गैंगवार से दहला राजस्थान, गैंगस्टर राजू ठेठ की गोलियों से भूनकर हत्या

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version