• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लग्जरी बस और फॉर्च्यूनर में भीषण टक्कर, 8 की मौत

Writer D by Writer D
31/12/2022
in गुजरात, राष्ट्रीय
0
Collision

Fierce collision between luxury bus and fortuner

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर कार और लग्जरी बस की भीषण टक्कर (Collision) में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक लग्जरी बस अहमदाबाद में स्वामीनारायण संप्रदाय के शताब्दी महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं को लेकर वलसाड जा रही थी। बताया जाता है कि बस नेशनल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसवां गांव के समीप ही पहुंची थी कि सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए और बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। वाहन में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी आठ मृतक फॉर्च्यूनर में सवार थे। बताया जाता है कि फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पार करके गलत साइड में आ गई और सामने से आ रही लग्जरी बस से जा टकराई।

लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों वाहनों से यात्रियों को निकाला और उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने फॉर्च्यूनर सवार आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

छपरा जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 80 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

इस हादसे में 32 लोग घायल भी हुए हैं। डॉक्टर्स ने 32 घायलों में से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वलसाड रेफर कर दिया। एक घायल को सूरत रेफर किया गया है। अन्य 14 घायलों का उपचार नवसारी में ही चल रहा है। हादसे के कारण को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

हालांकि, माना जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और इसी वजह से तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बस से जा भिड़ी होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: accident newsBus accidentGujarat newsNational news
Previous Post

छपरा जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 80 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

Next Post

उत्तराखंड में मिले लाहौर बार एसोसिएशन के झंडे, जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Lahore Bar Association flags

उत्तराखंड में मिले लाहौर बार एसोसिएशन के झंडे, जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां

यह भी पढ़ें

Sanjay Manjrekar

हार्दिक पांड्या की पारी के बाद संजय मांजरेकर को हुआ अपने बयान पर अफसोस

28/11/2020
husband murder

महिला ने की पति का कत्ल करके फेसबुक पर किया पोस्ट, की आत्महत्या की कोशिश

04/01/2021
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री नौका विहार करते मयाली नेचर कैंप बैठक स्थल तक पहुंचे

22/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version