Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अफगानिस्तानः राजधानी काबूल धमाके से गूंजी, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं

काबुल। अफगानिस्तान में स्थानीय नागरिक कई तरह की मुसीबतों को सामना कर रहे हैं, इस बीच काबुल में एक जोरदार धमाका हुआ है। काबुल स्थित देहमाजांग चौक के पास बुधवार सुबह यह ब्लास्ट हुआ है। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि, राजधानी में हुए इस ब्लास्ट में कितने लोग हताहत हुए हैं इस बात की जानकारी अब तक तालिबान प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। दरअसल, प्रशासन ने मृतकों की संख्या बताने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी ने ब्लास्ट के बारे में जानकारी दी कि राजधानी के देहमाजांग चौक के पास सुबह करीब 8 बजे एक जोरदार धमाके  की आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

IPL में सट्टेबाजी पर CCB की बड़ी कार्रवाई, 27 गिरफ्तार, 20 केस दर्ज

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि, ये एक कार बम धमाका  हो सकता है, क्योंकि तालिबान सुरक्षाबल वाहन इलाके की तरफ दौड़ रहे थे। कहा जा रहा है कि, सुरक्षाबलों की इस बारे में पहले से ही सतर्क कर दिया गया था। क्योंकि मंगलवार को काबुल में कई चौकियां स्थापित की गई थीं, जहां मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। हालांकि, अब तक घटना के पीछे की क्या वजह है और ब्लास्ट में कितने लोग मारे गए, इस बारे में तालिबान प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Exit mobile version