• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 वर्षों बाद सावन में दो शनि प्रदोष व्रत का संयोग

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
शनि प्रदोष व्रत

शनि प्रदोष व्रत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। आज (18 जुलाई 2020) को शनि प्रदोष है। यह सावन के महीने में पड़ने वाला पहला शनि प्रदोष व्रत है। इस बार सावन के महीने में दो बार शनिवार के दिन शनि प्रदोष का संयोग है। शनि प्रदोष का व्रत शनि दोष से छुटकारा पाने और शिव कृपा के लिए विशेष फलदायी होता है। सावन के महीने में शनि प्रदोष व्रत का योग बहुत ही शुभ माना गया है। सावन के महीने में शनि प्रदोष का संयोग 18 जुलाई और 1 अगस्त को है। सावन के महीने में दो शनि प्रदोष का संयोग इससे पहले 10 साल पहले 2010 में बना था। सावन के महीने में इस शनि प्रदोष के बाद अब दोबारा ऐसा संयोग 2027 में बनेगा, जब 31 जुलाई और 14 अगस्त 2027 को ऐसा संयोग बनेगा।

सावन में शनि प्रदोष व्रत का महत्व

सावन के महीने में शनि प्रदोष का संयोग बहुत ही फलदायी है। सावन के महीने में एक साथ भगवान शिव और शनिदेव की पूजा  करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस बार सावन के महीने में यह तिथि दो बार आएगी। सावन के महीने में जिन लोगों को शनि दोष की पीड़ा है, जो लोग शनि की साढ़ेसाती, महादशा और ढैय्या से परेशान रहते हैं उनके लिए यह संयोग बहुत ही लाभदायक होता है। इस दिन शनि पूजा और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

भगवान शिव शनि देव के आराध्य और गुरु हैं।  इस कारण से सावन के महीने में शनि और शिव पूजा एक साथ करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव की साधना के लिए प्रदोष व्रत काफी फलदायक है। यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी वाले दिन किया जाता है। जब यह व्रत जब शनिवार को पड़ता है तो उसे शनि प्रदोष कहा जाता है। शनिवार के दिन इस पावन व्रत को पुत्र की कामना से किया जाता है। प्रदोष काल में की जाने वाली साधना, व्रत एवं पूजन को प्रदोष व्रत या अनुष्ठान कहा गया है।

शनि प्रदोष व्रत विधि

त्रयोदशी के दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत पुत्र की कामना, कर्ज से से मुक्ति, सुख-समृद्धि-सौभाग्य और आरोग्य आदि की कामना से किया जाता है। इस व्रत के दिन साधक को सुबह उठकर स्नान-ध्यान के पश्चात् इस व्रत का संकल्प करना चाहिए। पूरे दिन व्रत रखते हुए सायंकाल सूर्यास्त के बाद एक बार फिर स्नान करने के पश्चात् भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन एवं साधना करना चाहिए।

शनि प्रदोष व्रत का फल

पौराणिक मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत करने वाले साधक पर सदैव भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और उसका दु:ख दूर होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। प्रदोष व्रत में शिव संग शक्ति यानी माता पार्वती की पूजा की जाती है, जो साधक के जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हुए उसका कल्याण करती हैं।

Tags: pradosh fastpradosh pujapradosh vratPradosh vrat 2020pradosh vrat importancepradosh vrat ka falpradosh vrat ka mahatvapradosh vrat vidhiSawan shani pradoshshani pradosh in 2020Shani Pradosh Vrat 2020shiv pradosh pujaत्रयोदशीप्रदोष व्रतप्रदोष व्रत कथाप्रदोष व्रत का फलप्रदोष व्रत का महत्वप्रदोष व्रत के नियमप्रदोष व्रत विधिशनि प्रदोष व्रतशनि प्रदोष व्रत 2020सावन शनि प्रदोष 2020
Previous Post

जानें किसने रखा था सबसे पहले हरियाली तीज का व्रत

Next Post

नेपाल पुलिस ने मवेशी ढूंढने रहे युवकों पर चलाई गोलियां, एक भारतीय युवक की हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

Mehndi
Main Slider

शिव की भक्ति, सावन की हरियाली…, इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ

15/07/2025
Yellow Sapphire
फैशन/शैली

इस रत्न से धन-संपत्ति में होती है वृद्धि, जानिए धारण करने की सही विधि

15/07/2025
Pitambari
Main Slider

होममेड पितांबरी से पूजा के बर्तनों की खोई चमक लौटेगी, जानें बनाने का तरीका

15/07/2025
Hair Oil
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए जानें ऑयलिंग का सही तरीका

15/07/2025
Sandwich
फैशन/शैली

सबका फेवरेट बनेगा ये सैंडविच, झटपट तैयार हो जाएगा

15/07/2025
Next Post

नेपाल पुलिस ने मवेशी ढूंढने रहे युवकों पर चलाई गोलियां, एक भारतीय युवक की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

पुलिसकर्मियों की गोली लगाने से मौत

लूट के संदिग्ध हमले में चार पुलिसकर्मियों की गोली लगाने से मौत

30/07/2020
कोरोना का टीका corona vaccine

भारत ने अब तक 50 देशों को भेजा ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना का टीका

05/03/2021
Nuh violence

नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद से अरेस्ट

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version