• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

19 साल बाद शारदीय नवरात्र पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें कब शुरू होंगे मां दुर्गा के शुभ दिन

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
navratri

शारदीय नावरात्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत अधिक महत्व है। अश्विन माह में पड़ने वाले नवरात्र को शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। हर साल 2 मुख्य नवरात्र के अलावा गुप्त नवरात्र भी होती है।  हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल पितृपक्ष की समाप्ति के साथ नवरात्र प्रारम्भ हो जाते है। लेकिन इस साल मलमास पड़ने के कारण नवरात्र 1 माह देरी से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।  इस नवरात्र में शुभ संयोग भी बन रहा है।

इस बार शारदीय नवरात्र सर्वार्थसिद्ध योग के साथ शुरू हो रहे हैं। ये योग 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 18 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही दूसरे दिन त्रिपुष्कर योग भी रहेगा।

अश्विन मास में एक माह का मलमास रहा और नवरात्र प्रारंभ होना काफी अच्छा संयोग माना जा रहा है। ऐसा संयोग 19 साल बाद पड़ रहा है। साल 2001 में भी शारदीय नवरात्र अधिक मास के बाद पड़ी थी। इसीलिए इस साल चातुर्मास 5 माह का पड़ा है। जबकि हर साल 4 माह का होता है। चतुर्मास 25 नवंबर को समाप्त हो जाएंगे।

शनिवार के दिन नवरात्र का पहला दिन पड़ने के कारण मां दुर्गा घोड़े की सवार होकर आएंगी। देवी भागवत पुराण के अनुसार, जब मां दुर्गा नवरात्र पर घोड़े की सवारी होकर आती हैं तब पड़ोसी से युद्ध, गृह युद्ध, आंधी-तूफान और सत्ता में उथल-पुथल जैसी गतिविधियां बढ़ने की आशंकाएं रहती हैं।

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 58 मिनट से लेकर 9 बजे तक है।

जानें किस दिन की जाएगी किस देवी की पूजा

  • 17 अक्टूबर, प्रतिपदा – बैठकी या नवरात्र का पहला दिन- घट/ कलश स्थापना – शैलपुत्री
  • 18 अक्टूबर, द्वितीया – नवरात्र 2 दिन तृतीय- ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 19 अक्टूबर, तृतीया – नवरात्र का तीसरा दिन- चंद्रघंटा पूजा
  • 20 अक्टूबर, चतुर्थी – नवरात्र का चौथा दिन- कुष्मांडा पूजा
  • 21 अक्टूबर, पंचमी – नवरात्र का 5वां दिन- सरस्वती पूजा, स्कंदमाता पूजा
  • 22 अक्टूबर, षष्ठी – नवरात्र का छठा दिन- कात्यायनी पूजा
  • 23 अक्टूबर, सप्तमी – नवरात्र का सातवां दिन- कालरात्रि, सरस्वती पूजा
  • 24 अक्टूबर, अष्टमी – नवरात्र का आठवां दिन-महागौरी, दुर्गा अष्टमी ,नवमी पूजन
  • 25 अक्टूबर, नवमी – नवरात्र का नौवां दिन- नवमी हवन, नवरात्र पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी
Tags: 2020 में नवरात्रि कब से शुरू हैnavratra 2020navratri 2020navratri 2020 datenavratri 2020 octobernavratri 2020 start datesharad navratri 2020Shardiya Navratri 2020आश्विन नवरात्रि 2020नवरात्र 2020 Octoberनवरात्र कब है 2020नवरात्रि 2020शारदीय नावरात्र
Previous Post

यह उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेंगे : कमलनाथ

Next Post

पाकिस्तान : पाइप लाइन में विस्फोट, एक बच्चे समेत चार की मौत, 12 घायल

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhajanlal Sharma
Main Slider

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है मोदी सरकार की: भजनलाल

10/06/2025
Rajnath Singh
Main Slider

पाकिस्तान को काउंटर टेररिज्म पैनल का उपाध्यक्ष बनाना, बिल्ली से दूध की रखवाली कराने जैसा: राजनाथ सिंह

10/06/2025
cm dhami
Main Slider

मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी: सीएम धामी

10/06/2025
CM Yogi
Main Slider

सालार मसूद को ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता हैः योगी

10/06/2025
CM Yogi
Main Slider

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सबने देखी पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया के द्वारा ट्रस्टेड भारत की सैन्य ताकत: सीएम योगी

10/06/2025
Next Post
car bomb blast

पाकिस्तान : पाइप लाइन में विस्फोट, एक बच्चे समेत चार की मौत, 12 घायल

यह भी पढ़ें

Air India

Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी, खतरे को देखते हुए लिया फैसला

19/04/2024
Gang Rape

नाबालिग से गैंगरेप के पांच आरोपी हिरासत में

12/09/2022
आरक्षण नीति

आईआईएम, आईआईटी में नियुक्तियों में आरक्षण नीति के लागू करने की मांग

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version