• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सालार मसूद को ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता हैः योगी

Writer D by Writer D
10/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस, सपा व अन्य दलों पर निशाना साधते हुए पूछा कि इन लोगों ने क्या किया। महाराजा सुहेलदेव समेत अन्य महापुरुषों को पहले क्यों सम्मान नहीं मिल पाया। इनके नाम पर भव्य स्मारक, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय पहले क्यों नहीं बना, क्योंकि उन्हें वोटबैंक की चिंता थी। महापुरुषों का नाम रखने पर तुष्टिकरण की नीति फेल न हो जाए। मुस्लिम वोटबैंक के कारण वे लोग विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलते थे। जब भाजपा देश-प्रदेश में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रही थी। पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम पर सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा केवड़िया गुजरात में स्थापित कराई, तब समाजवादी पार्टी राष्ट्रतोड़क जिन्ना का गुणगान कर रही थी। जब हम लोग महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव को मनाने की बात करते थे, तब सपा व कांग्रेस में होड़ लगती थी कि गाजी मियां का विवाह होना चाहिए। हमने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद और राष्ट्रनायकों का सम्मान होना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंगलवार को चित्तौरा ब्लॉक के मसीहाबाद ग्रामसभा में महाराजा सुहेलदेव के विजयोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम ने 40 करोड़ से बने महाराजा सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन और महाराजा सुहेलदेव की कांस्य की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 1243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया। सीएम ने यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण भी किया। गाजी के नाम पर होने वाले आयोजनों को इस बार से पूरी तरह से बंद कराने वालों को सीएम ने धन्यवाद दिया। सीएम ने जयंती पर महाराजा बलभद्र सिंह को भी याद किया।

डबल इंजन सरकार ने लिया महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देने का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहाकि एक हजार वर्ष पहले महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को जवाब देने की मिसाल प्रस्तुत की थी, लेकिन इतिहास में उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। पीएम मोदी के विकास व विरासत के अभियान को बढ़ाते हुए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उन्हें सम्मान देने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में बहराइच के मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव, हॉस्पिटल का नाम बालार्क ऋषि और आजमगढ़ के राज्य विवि का नामकरण भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है। यह कार्यक्रम महापुरुषों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच का मुख्य आयोजन महाराजा सुहेलदेव, बालार्क ऋषि और इस मंडल का मुख्य आयोजन मां पाटेश्वरी के नाम पर होगा। किसी विदेशी आक्रांता के नाम पर नहीं।

सालार मसूद को ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता है

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि गजनी से विदेशी आक्रांता तीन लाख की सेना को लेकर भारत को लूटने चला था, लेकिन महाराजा सुहेलदेव ने अपनी कूटनीति से मथुरा से लेकर बहराइच तक पग-पग पर उसके लिए बाधाएं खड़ी कीं। यहां पहुंचते-पहुंचते उसकी आधी सेना समाप्त हो चुकी थी। चित्तौरा में महाराजा सुहेलदेव के साथ 20-25 हजार वीर बांकुरों ने सालार मसूद के डेढ़ लाख आक्रांताओं को गाजर-मूली की तरह काटा। सालार मसूद को यहां जिंदा पकड़ लिया गया। उसे ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता है।

उत्साह बता रहा कि मेला सुहेलदेव का होना चाहिए, सालार मसूद का नहीं

सीएम (CM Yogi) ने भाजपा व सुभासपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहाकि सुबह से आपका उत्साह साबित करता है कि महाराजा सुहेलदेव का मेला होना चाहिए, सालार समूद का नहीं। पीएम मोदी के पंच प्रण का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि विरासत का सम्मान यानी महाराजा सुहेलदेव। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति यानी सालार मसूद के नाम पर होने वाले आयोजनों पर पूरी तरह से रोक, कानून का सम्मान- एक साथ इतनी भारी संख्या में शालीनता के साथ कानून का पालन और एकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने कर्तव्यों की जो शिक्षा दी थी, उसका पालन करते हुए पीएम मोदी के संकल्पों को जीवन में अंगीकार करते हुए विकसित व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना है।

शौर्य व पराक्रम के प्रतीक हैं महाराजा, डबल इंजन सरकार नहीं होने देगी नाइंसाफी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का प्रण था कि राष्ट्रनायकों का सम्मान होना चाहिए। इतिहास ने भले ही महाराजा सुहेलदेव के साथ नाइंसाफी की है, लेकिन डबल इंजन सरकार उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने देगी, क्योंकि उनके जैसा महापुरुष शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। महाराजा सुहेलदेव के साथ जिन लोगों ने युद्ध में भाग लेकर भारत की धरा व धर्म को विधर्मियों से बचाया था, उन्हें भी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया।

महापुरुषों के सम्मान में कार्य कर रही हमारी सरकार

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं को धूलधूसरित करने वाले महाराजा बिजली पासी का लखनऊ में भव्य स्मारक बनाने जा रहे हैं। 1857 की क्रांति की चार वीरांगनाओं ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर झांसी के मेडिकल कॉलेज व विवि का नामकरण किया जा चुका है। वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर बदायूं की महिला पीएसी बटालियन का गठन किया है। वहां उनकी अश्वारोही प्रतिमा लगाने जा रहे हैं। लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का 35-40 फीसदी काम हो चुका है। कार्य पूरा होते ही उनकी अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना करेंगे। गोरखपुर में झलकारी बाई के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का गठन हो रहा है। वहां पर भी भव्य प्रतिमा की स्थापना करेंगे। लखनऊ में बाबा साहेब के नाम पर स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र् का निर्माण चल रहा है। उनकी पुण्यतिथि (छह दिसंबर) तक स्मारक बनकर तैयार होगा। एससी/एसटी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था देते हुए उसका संचालन करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सबने देखी पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया के द्वारा ट्रस्टेड भारत की सैन्य ताकत: सीएम योगी

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पंचायती राज/अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, विधायक अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर, सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, रामनिवास वर्मा, दूधराम राजभर, बेदीराम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधान परिषद सदस्य पद्मसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, बिच्छेलाल राजभर, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।

बच्चों को कराया अन्नप्राशन, लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

मुख्यमंत्री ने प्रियंका, सुमित्रा, सावित्री, सीमा व रजनी के बच्चों का अन्नप्राशन कराया।इनके बच्चों का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी कैलाश कुमार, चंद्रशेखर व प्रमोद कुमार को पांच-पांच लाख का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बहराइच को सौगात, नागरिकों को दी बधाई

सीएम योगी ने कहा कि 2021 में पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि हम लोग 25 वर्ष पहले विजयोत्सव मनाने भी यहां आए थे, तब प्रशासन ने रुकावटें डाली थीं, लेकिन आज डबल इंजन सरकार को कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। सीएम ने कहा कि लगभग साढ़े 1200 करोड़ से कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, बुनियादी सुविधाओं, अनेक ब्रिज, स्वास्थ्य केंद्रों, जल जीवन मिशन, बाढ़ बचाओ समेत अनेक योजनाओं का लाभ बहराइचवासियों को मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों को बधाई दी।

सीएम (CM Yogi) ने एक-एक नाम लेकर जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य़नाथ ने एक-एक नागरिकों/ कार्यकर्ताओं का नाम लेकर हौसला बढ़ाया। बोले कि इन लोगों ने दशकों से मांग रखी थी कि बहराइच में गाजी की नहीं, महाराजा सुहेलदेव की पूजा- सम्मान होना चाहिए। सीएम ने कन्हैया लाल रूपाणी, मुकुट बिहारी वर्मा, अक्षयवर लाल गोंड़, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, पद्मसेन चौधरी, श्याम करन टेकरीवाल, कृष्ण मोहन गोयल, दिलीप गुप्ता का नाम लेकर इनका अभिवादन किया तो स्व. हनुमान प्रसाद शर्मा, स्व. संतराम सिंह का नाम लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम (CM Yogi) ने जताई उम्मीद-अगली बार से तीन दिन का हो कार्यक्रम

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि अगले वर्ष से तीन दिवसीय यह कार्यक्रम होना चाहिए। शोध कार्यक्रम, महाराजा सुहेलदेव स्मृति न्यास की पत्रिका को घर-घर तक पहुंचाने, छात्रों को स्कॉलरशिप देने, अच्छी लाइब्रेरी के निर्माण पर जोर दिया। बोले कि इससे आने वाले समय में महाराजा सुहेलदेव जैसे राष्ट्रनायकों के नाम को कोई इतिहास के पन्नों से गायब न कर सके।

Tags: Bahraich Newscm yogiup news
Previous Post

डीएम जन दर्शन यानि न्याय, शिक्षा, रोजगार की गांरटी

Next Post

मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
cm dhami

मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

kashi tamil sangamam

विश्वास और प्रेम में एक समानता यह है कि दोनों को जबरदस्ती हासिल नहीं किया जा सकता: शाह

16/12/2022
Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में इन्वेस्ट करें मात्र इतने पैसे, मिलेगा बैंक से ज्यादा ब्याज

20/11/2022
Delhi thrashed Punjab by 7 wickets, once again at top of the points table

दिल्ली ने पंजाब को 7 विकेट से रौंदा, एक बार फिर अंक तालिका में टॉप पर

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version