• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम जन दर्शन यानि न्याय, शिक्षा, रोजगार की गांरटी

Writer D by Writer D
10/06/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DM Savin Basnal

DM Savin Basnal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून :  जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Basnal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम 118 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धि प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, परिवहन, नगर निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जनसुनवाई में जो शिकायत प्राप्त हो रही हैं, उन पर कृत कार्यवाही तथा गतिमान कार्यवाही की सूचना सम्बन्धित शिकायतकर्ता को दी जाए जिससे वे अपने शिकायत की अद्यतन स्थिति के लिए अनावश्यक न भटकें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की जनमानस की समस्या निस्तारण को प्राथमिकता से करें, साथ अधिकारियों को जन के प्रति उनके दायित्वों को समझााते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी कि जनमानस के प्रति अपनी जिम्मेदारी ने नही बच सकते है।

जिलाधिकारी (DM Savin Basnal) ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर कार्यवाही हेतु एक प्लान तैयार करते हुए धरातल पर वस्तुस्थिति से रूबरू होते हुए सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं विभागों की शिकायत आने तथा सक्षम अधिकारी उपस्थित न रहने पर आरटीओ, एआरटीओ का वेतन रोकने तथा एक्सियन लोनिवि का स्पष्टीकरण तलब किया। जनता दर्शन में भूमि सम्बन्धि अधिक प्रकरण तहसील विकासनगर से प्राप्त हो रहें, जिस पर डीएम अब प्रत्येक जनता दर्शन कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार विकासनगर को जनता दर्शन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

विधवा महिला जिनकी दो बेटियां इशिका व वंशिका को उनके पिता की भूमि पर प्रशासन ने दिलाया हक, जल्द पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा दिया जाएगा। पति की मृत्यु के बाद अपनी पुत्रियों के साथ अपने पति के हिस्से की पुस्तैनी सम्पति को भटक रही महिला को डीएम दरबार में न्याय मिला हैं परिजनों द्वारा उनको हिस्सा नही दिया जा रहा था डीएम (DM Savin Basnal) के संज्ञान में आते ही उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिस पर तहसील ने अपनी रिपोर्ट लगाते हुए पीड़ितों को कब्जा दिलाने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की है, जल्द ही पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में महिला तथा उनकी बेटियों को कब्जा दिलाया जाएगा।

अपर तलाई निवासी कैलाश कुकरेती ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेत में लोनिवि ऋषिकेश द्वारा सड़क निर्माण किया किन्तु मलबा उनके खेत से नही हटाया सिंचाई गूल भी दबा दी जिस पर डीएम लोनिवि अधिकारियों से लिखित कार्य का समय बताने के निर्देश दिए, लोनिवि के अधिकारियों ने 1 सप्ताह में मलबा हटाने कार्यवाही करने की की अन्डरटेकिंग लिखित में दी।

लखवाड़ बांध प्रभावित लुदरसिंह चौहान, इस्टहोपटाउन निवासियों द्वारा अपने शिकायती पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 72 (बल्लुपुर से पांवटा साहिब) के निर्माण हेतु इस्टहोपटाउन की भूमि अधिग्रहण की गई भूमिधारकों को मुआवजा नही दिया गया, जिस पर डीएम ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए मुआवजा वितरण कार्यवाही के निर्देश दिए।
दिव्यांग फरियादी अंजना मलिक ऋषिकेश ने अपनी फरियाद में डीएम से इलेक्ट्रिक दिव्यांग वाहन उपलब्ध कराने तथा परिवहन एवं रेलवे पास बनवाने का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने को मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को परिवहन व रेलवे पास नवीनीकरण की कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।

गरीब विधवा महिला ने डीएम से गुहार लगाई की उनके कोई कमाने वाला नही है बच्चों की शिक्षा-दीक्षा नही हो पा रही है, रोजगार की मांग की जिस पर डीएम ने उपकी बालिका की शिक्षा नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित करने तथा अधिकारियों को रूक्कया के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के निर्देश दिए।

विधवा फरियादी माया प्रधान जिनके परिजन सम्पत्ति में हिस्सा नही दे रहे हैं, मनोज शर्मा फैमिली कार्ट वाद, नविता जिनका किरायेदार दुकान खाली नही कर रहा है ना ही किराया दे रहा है, प्रदीप कुमार जोशी जिनका रास्ता बंद करने आदि वाद के लिए पैरवी के लिए सरकारी वकील उपलब्ध कराने को सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण का पत्र प्रेषित किया। 77 वर्षीय विधवा बजुर्ग महिला सुशीला पुरी जिनक जोगीवाला में भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किये जाने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने उप जिलधिकारी प्रकरण पर अब तक की गई कार्यवाही की विस्तार से रिपोर्ट तलब करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।
पर्वतीय बालमंच के प्रतिनिधि सुधीर भट्ट की विकासनगर के ब्लॉक एनआरएसटी केन्द्र के पुनः संचालन फरियाद तथा बच्चों की परीक्षा कराने के अनुरोध पर डीएम मुख्य शिक्षा अधिकारी से लिखित केन्द्र के संचालन की तिथि बच्चों की परीक्षा कराने की अन्डरटेंकिग ली, जिस पर शिक्षा अधिकारी ने लिखित जुलाई के प्रथम सप्ताह में अध्यापक भेजने तथा परीक्षा कराने को कहा।

जनता दर्शन कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: DM Savin Basnal
Previous Post

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सबने देखी पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया के द्वारा ट्रस्टेड भारत की सैन्य ताकत: सीएम योगी

Next Post

सालार मसूद को ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता हैः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Next Post
CM Yogi

सालार मसूद को ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता हैः योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

16/10/2025
Arrested

दो गो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

08/09/2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मप्र, छत्तीसगढ और हरियाणा आदि राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version