Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

397 साल बाद फिर करीब आ रहे बृहस्पति और शनि, सोमवार को दिखेगा अद्भुत नजारा

jupiter and saturn

jupiter and saturn

नई दिल्ली। सौरमंडल में सोमवार को एक बड़ी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दौरान हमारे सौर मंडल के दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बेहद नजदीक आ जाएंगे। ये दोनों ग्रह इससे पहले 17वीं शताब्दी में महान खगोलविद गैलीलियो के जीवनकाल में इतने पास आए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई, 1623 में दोनों ग्रह इतने करीब आए थे लेकिन सूर्य के नजदीक होने की वजह से उन्हें देख पाना लगभग असंभव था।

Drug Case : अर्जुन रामपाल ने किया लंदन जाने की ख़बरों का खंडन

वहीं, उससे पहले मार्च, 1226 में दोनों ग्रह करीब आए थे और इस घटना को धरती से देखा जा सकता था। इसके बाद से अब तक पहली बार हो रहा है जब यह खगोलीय घटना हो रही है और इसे देखा भी जा सकता है। इस घटना को लोग सोमवार को सूर्यास्त के बाद लोग बिना किसी उपकरण की मदद के देख सकते हैं।

यूपी में सर्द हवा, गलन का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक जारी रहेगा

21 दिसंबर को आसमान में आएगा नजर

यह घटना 21 दिसंबर 2020 को होने जा रही है। यह साल का सबसे छोटा दिन माना जाता है। वांदरबिल्ट विश्वविद्यालय में खगोलशास्त्र के प्रोफेसर डेविड वेनट्रॉब ने कहा कि मेरा मानना है कि यह कहना उचित होगा कि यह घटना आम तौर पर किसी व्यक्ति के जीवन में एक ही बार आता है।

सबसे ताकतवर देश का बड़ा कदम, रूस में 2 वाणिज्‍य दूतावासों को बंद करेगा अमेरिका

आसानी से देखा जा सकता है ग्रहों का मिलन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि हमारे सौरमंडल में दो बड़े ग्रहों का नजदीक आना बहुत दुर्लभ नहीं है। बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी शनि ग्रह के पास से प्रत्येक 20 साल पर गुजरता है, लेकिन इसका इतने नजदीक आना खास है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों ग्रहों के बीच उनके नजरिए से सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी।

Exit mobile version