Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 की शूटिंग खत्म कर 45 दिन बाद सितारे लौटेंगे घर

'Khatron Ke Khiladi' season 11,

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो  ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। खबर है कि कंटेस्टेंट केपटाउन में 45 दिन बिताने के बाद अब भारत लौट रहे हैं। शो में अभी तक सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट ही चुने गए हैं, आगे का शूट बाद में किया जाएगा। हालांकि आपको बता दे कि रोमांच के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि ये शो जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। लेकिन शो शुरू होने से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि शो में किस खिड़ाली ने खतरों से खेलते हुए टॉप 5 में जगह बनाई है।

हाल ही में पता चला कि निक्की तंबोली शो से बाहर हो गई हैं। निक्की पहले ही भारत आ गई थीं। वह अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसके अलावा अब एक बड़ी खबर आ रही है कि अभिनव शुक्ला टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक अभिनव बाहर हो चुके हैं साथ ही इन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी जारी की है।

‘द फैमिली मैन 2’ के बाद सीजन 3 में अब नज़र आएंगे साउथ के ये सुपरस्टार

ये हैं टॉप 5 के नाम
‘खतरों के खिलाड़ी’ के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक राहुल वैद्य टॉप 5 में पहुंच गए हैं। उनके अलावा अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह हैं। टिस्ट में अकेली महिला कंटेस्टेंट के तौर पर सिर्फ दिव्यांक त्रिपाठी का नाम है इसका मतलब की श्वेता भी नाकाम रही। हालांकि फाइनल कंटेस्टेंट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

 

Exit mobile version