• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नंदीग्राम के बाद अब ममता के दल का संग्राम

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamta Banerjee

Mamta Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी फतह भले ही हासिल कर ली हो लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने का एक भी अवसर वह अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती। नंदीग्राम में तो ममता बनर्जी के चुनाव हारते ही शुभेंदु अधिकारी के साथ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हाथापाई और मारपीट की। भाजपा के दफतर पर हमला बाल दिया और जब 5 मई को ममता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली है तब भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता  भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल के बागियों से बदला लेने पर उतारू है। कांग्रेस ने भी हिंसा की इस राजनीति पर आपत्ति जाहिर की है और भाजपा ने तो इस मामले में कोट्र का दरवाजा तक खटखटा दिया है।

बंगाल की सियासत का विकृत चेहरा सामने है। मतगणना के तुरंत बाद राजनीतिक विरोधियों पर हमले शुरू हो गये। विरोधी पक्ष के नेताओं को निशाना बनाने, पार्टी दफ्तर को आग के हवाले करने, दुकानों को लूटने और घरों में आग लगाने, विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या करने का सिलसिला चल रहा है। यह सब हो रहा है और भारी बहुमत से जीतने वाली मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे विरोधी पार्टी की कलह और केन्द्रीय बलों की ज्यादती बता रहे हैं।

पंचायत चुनाव में जनता ने बता दिया भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी : संजय सिंह

इसे बंगाल या देश का दुर्भाग्य कहा जायेगा कि इस राज्य में जो भी सत्ता में आता है वह खून का प्यासा हो जाता है। साठ-सत्तर के दशक में जब कांग्रेस की सरकार थी तब उसने भी राजनीतिक विरोधियों के साथ क्रूर और हिंसक बर्ताव किय था, साढे तीन दशक तक वामपंथियों की सरकार रही और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का खेल चलता रहा। कभी इसी हिंसा की शिकार रहीं ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता में आयीं हैं लेकिन जैसे ही उनको किसी पार्टी से गंभीर राजनीतिक चुनौती मिली तो हिंसा का खेल शुरू कर दिया।

लोकतंत्र में जिसको जनादेश मिलता है उसे सरकार चलाने का अधिकार है,  लेकिन सरकार मनमाने ढंग से नहीं चलायी जा सकती है। सरकार पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की इच्छा और बदले की भावना से नहीं चलती। सरकार संविधान से चलती है और चुनाव के बाद जिसकी भी सरकार बने, उसके लिए सभी नागरिक समान होते हैं। ममता बनर्जी तीसरी बार चुनी गयीं हैं। उन्हें  सरकार बनाने और चलाने का पूरा अधिकार है, लेकिन एक नागरिक के तौर पर चाहे वह सरकार के साथ हो या विरोध में, उसका विचार एवं मत कुछ भी हो, इससे उसके अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन बंगाल में लगता है सत्तारूढ़ दल पर  कानून का राज नहीं चलता है, तभी तो जिस दल की सत्ता होती है उस पार्टी के अपराधी बेलगाम होकर सड़कों पर तांडव करते हैं और सरकारी मशीनरी उसके  संरक्षण में लगी रहती है।

PM cares fund से लगेंगे पांच ऑक्सीजन प्लांट, AIIMS व RML लगेंगे संयंत्र

राजनीतिक बदले का यह तांडव दरअसल पुलिस और प्रशासन के सियासीकरण का भी परिणाम है। अगर प्रशासन निष्पक्ष रहे तो कोई सियासी अपराधी इतने बेलगाम नहीं हो सकते। बंगाल में जो कुछ हो रहा है वह देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या है और इसे रोकने का दायित्व सुप्रीम कोर्ट और केन्द्र सरकार का है। बंगाल हिंसा पर तथाकथित बुद्धिजीवी और सहिष्णुता के धंधेबाज चुप रहेंगे लेकिन देश की जनता यह सब देख रही है। चुनावी जीत के बाद अगले पांच साल तक शासन करना ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का अधिकार है, इसके लिए हिंसक तांडव की जरूरत नहीं है, लेकिन जो कुछ बंगाल में हो रहा है और ममता बनर्जी और उनकी पार्टी इस पर चुप हैं उसकी सजा जरूर मिलेगी।

ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजनीति का चेहरा बन सकती थीं, लेकिन जिस तरह उन्होंने घोर क्षेत्रीयता, असहिष्णुता का प्रदर्शन किया है उससे पूरे देश में उनके खिलाफ आक्रोश है। वे जिस भी सियासी गठजोड़ का चेहरा या हिस्सा बनेंगी उसको नुकसान उठाना पड़ेगा। जहां तक बंगाल की बात है तो वहां टीएमसी जीती जरूर है लेकिन भाजपा भी बराबर की ताकत बन गयी है और सत्ता परिवर्तन लोकतंत्र का स्वभाव है। इसलिए ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को लोकतंत्र के इस चरित्र का समझना चाहिए। उनको सत्ता मिली है तो इसकी जिम्मेदारी का अहसास भी होना चाहिए।

Tags: Bengal ElectionBengal NewsbjpCM Mamta BanerjeenandigramTMC
Previous Post

आज से शुरू होगी अटल बिहारी वाजपेयी कोरोना अस्पताल में संक्रमितों की भर्ती

Next Post

5 मई राशिफल: बुधवार को इन राशियों के जातकों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post
3 planets will transit

5 मई राशिफल: बुधवार को इन राशियों के जातकों पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा

यह भी पढ़ें

jee main

जेईई मेन परीक्षा में मल्टीपल च्वाइज के ज्यादा सवाल पर सरकार कर रही है विचार

10/12/2020
शशि थरूर Shashi Tharoor

कांग्रेस के ‘दिशाहीन’ होने की अवधारणा तोड़ने के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष जरूरी: शशि थरूर

09/08/2020
Arrested

शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

15/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version