• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान के बाद अब चीन एक मिशन के तहत पैदा कर रहा है सीमा विवाद : राजनाथ

Desk by Desk
12/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rajnath singh

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान के बाद अब चीन भी सीमा पर एक मिशन के तहत विवाद पैदा कर रहा है लेकिन देश इस संकट का दृढता के साथ सामना कर रहा है।

श्री सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बनाये गये 44 पुलों का वीडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से सोमवार को उद्घाटन किया और अरुणांचल प्रदेश में नेचिफू सुरंग के काम का शिलान्यास किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में कोविड 19 के कारण उपजी अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। वह चाहे कृषि हो या अर्थव्यवस्था, उद्योग हों या सुरक्षा व्यवस्था। सभी इससे गहरे प्रभावित हुए हैं। इस विकट समय में पाकिस्तान के बाद चीन द्वारा सीमा पर एक मिशन के तहत विवाद पैदा किया जा रहा है।

मुंबई में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास, रेलवे बोला- यात्रीगण कृपया….

उन्होंने कहा , “ हमारी उत्तरी और पूर्वी सीमा पर पैदा की गयी स्थितियों से आप भली-भांति अवगत हैं। पहले पाकिस्तान और अब चीन के द्वारा मानो एक मिशन के तहत सीमा पर विवाद पैदा किया जा रहा है। इन देशों के साथ हमारी लगभग 7 हजार किलोमीटर की सीमा मिलती है, जहाँ आए दिन तनाव बना रहता है। ”

उन्होंने कहा कि समस्याओं के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल, और दूरदर्शी नेतृत्व में यह देश, न केवल इन संकटों का दृढ़ता से सामना कर रहा है, बल्कि सभी क्षेत्रों में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव भी ला रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 44 पुलों का एक साथ उद्घाटन किया जाना एक रिकार्ड है और उम्मीद है कि सात राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित ये पुल संपर्क और विकास के एक नये युग की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा , “ हाल ही में राष्ट्र को समर्पित ‘अटल टनल, रोहतांग’, इसका जीता-जागता उदाहरण है। न केवल भारत, बल्कि विश्व के इतिहास में यह निर्माण अद्भुत, और अभूतपूर्व है। यह टनल हमारी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’, और ‘हिमाचल’, ‘जम्मू-कश्मीर’ और ‘लद्दाख’ के जनजीवन की बेहतरी में एक नया अध्याय जोड़ेगा। ”

बिहार : कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार का निधन, दिल्ली के मेदांता में थे भर्ती

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कों, सुरंगों और पुलों का लगातार निर्माण, बीआरओ की प्रतिबद्धता, और सरकार के दूर दराज के क्षेत्र में पहुँचने के प्रयास को दर्शाता है। ये सड़कें न केवल सामरिक जरूरतों के लिए होती हैं, बल्कि राष्ट्र के विकास में सभी की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करती है। इन पुलों के बनने से हमारे पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वोत्तर के दूर-दराज के इलाकों में, सैन्य और सामान्य परिवहन साधनों में बड़ी सुविधा मिलेगी। सशस्त्र बलों के जवान बड़ी संख्या में ऐसे इलाकों में तैनात होते हैं जहाँ पूरे साल परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है अब उन्हें भी इससे मदद मिलेगी।

श्री सिंह ने कहा कि इन पुलों में कई छोटे, तो कई बड़े पुल हैं, पर उनकी महत्ता का अंदाजा उनके आकार से नहीं लगाया जा सकता है। शिक्षा हो या स्वास्थ्य, व्यापार हो या खाद्य आपूर्ति, सेना की सामरिक आवश्यकता हो या अन्य विकास के काम, इन्हें पूरा करने में ऐसे पुलों और सड़कों की समान, और अहम भूमिका होती है। इन पुलों में से जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 8, हिमाचल प्रदेश में दो, पंजाब में चार, उत्तराखंड में आठ, अरूणाचल प्रदेश में आठ और सिक्किम में चार हैं।

अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा : प्रियंका

उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि बीआरओ द्वारा नवीनतम तकनीकों और अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग करते हुए पिछले दो वर्षों के दौरान 2200 किलोमीटर से अधिक सड़कों की कटिंग की गई है। साथ ही लगभग 4200 किलोमीटर लंबी सड़कों की ‘सर्फेसिंग’ की गई है।

Tags: 24ghante online.comindo-china disputesNational newsRajnath singh
Previous Post

अनोखे अंदाज में किया अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश

Next Post

अभिनेत्री खुशबू ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, थामेंगी बीजेपी का दामन

Desk

Desk

Related Posts

Sheikh Abdul Aziz
Main Slider

सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ़्ती शेख अब्दुल अजीज का निधन, 26 साल से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

23/09/2025
Vicky Kusahal-Katrina Kaif
Main Slider

बधाई हो! मम्मी बनने वाली है कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने खास अंदाज में दी गुड न्यूज़

23/09/2025
Azam Khan
Main Slider

23 महीने बाद खुली हवा में सांस लेंगे आजम खान, सीतापुर जेल से निकले बाहर

23/09/2025
Dhannipur mosque
Main Slider

धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा ADA ने किया रिजेक्ट, जानें पूरा मामला

23/09/2025
azam khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान का जेल से बाहर आने का रास्ता हुआ साफ, पुलिसकर्मी अलर्ट

23/09/2025
Next Post
अभिनेत्री खुशबू सुंदर

अभिनेत्री खुशबू ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, थामेंगी बीजेपी का दामन

यह भी पढ़ें

सेंसेक्स, निफ्टी भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान के साथ बंद

18/12/2020
remedies for constipation

कब्ज की समस्या में करें ये घरेलू उपाय

20/05/2025
Akhilesh Yadav

सरकार के आंख कान पहले से ही बंद है, कोरोना काल में मुख भी बंद हो गया है : अखिलेश

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version