• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा ADA ने किया रिजेक्ट, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
23/09/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Dhannipur mosque

Dhannipur mosque

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में राम मंदिर की जमीन छोड़ने के बदले मुस्लिम पक्ष को धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन मस्जिद (Mosque) निर्माण के लिए आवंटित की गई थी। अब इस जमीन पर मस्जिद निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह खुलासा हुआ है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मस्जिद (Mosque) निर्माण के लिए प्रस्तुत नक्शे (लेआउट प्लान) को निरस्त कर दिया है। एडीए में नक्शा पास कराने के लिए आवेदन इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से दिया गया था।

एक आरटीआई में यह खुलासा हुआ है कि मस्जिद ट्रस्ट (Mosque Trust) की ओर से निर्माण को लेकर पेपर वर्क पूरा नहीं हुआ है। ट्रस्टी बीते ढाई साल में विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करा सके हैं, जिसकी वजह से अयोध्या विकास प्राधिकरण ने नक्शा पास नहीं किया है।

ADA को नहीं मिले जरूरी कागजात

आरटीआई दाखिल करने वाले अयोध्या निवासी ओमप्रकाश सिंह को दिए गए जवाब में एडीए ने स्पष्ट किया कि एनओसी न मिलने और जरूरी कागजात पूरे न करने के कारण नक्शा पास कराने संबंधित आवेदन निरस्त किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि पांच एकड़ जमीन पर अब तक किसी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जहां एक ओर राम मंदिर अपने निर्धारित समय के भीतर तैयार होने की राह पर है, वहीं दूसरी ओर मस्जिद (Mosque) निर्माण की दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है।

मस्जिद (Mosque) बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित

सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को अपने फैसले में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करते हुए मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक जमीन पर मस्जिद बनाने का आदेश दिया था। इसके बाद 5 अगस्त 2020 राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और आज मंदिर का काम अंतिम चरण में है। वहीं, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने धन्नीपुर में मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन दी थी।

इसके लिए मुस्लिम पक्ष ने इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट बनाया था। ट्रस्ट ने एडीए में नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन भी दाखिल किया और विकास शुल्क के रूप में ₹1,68,515 और आवेदन शुल्क ₹23,413 जमा कराए। लेकिन करीब ढाई साल बीत जाने के बाद भी ट्रस्ट जरूरी दस्तावेज और विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रस्तुत करने में असफल रहा। यही वजह रही कि एडीए ने मस्जिद निर्माण के नक्शे को खारिज कर दिया।

Tags: ADAaodhya newsDhannipur mosque
Previous Post

नवरात्रि के दूसरे दिन बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों ने भी पकड़ी रफ्तार

Next Post

23 महीने बाद खुली हवा में सांस लेंगे आजम खान, सीतापुर जेल से निकले बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Azam Khan

23 महीने बाद खुली हवा में सांस लेंगे आजम खान, सीतापुर जेल से निकले बाहर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

सरकारी विभागों में बम्पर भर्ती, जानें पद और योग्यता की पूरी जानकारी

05/03/2021
thieves arrested

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

04/12/2020

मतदान के दौरान सपा-भाजपा में जमकर हुआ बवाल, SP ने संभाला मोर्चा

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version