Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सलमान खान के बाद इस सिंगर को सांप ने काटा, वीडियो वायरल

आजकल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर सांपों का साया चल रहा है। सुपरस्टार सलमान खान को रविवार को एक सांप ने काट लिया था। अब एक पॉप सिंगर का वीडियो वायरल हो रहा है। पॉप सिंगर का नाम Maeta है, जो हॉलीवुड में काम कर ती है। Maeta को म्यूजिक वीडियो शूट करते समय एक सांप ने काटा था, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

21 साल की Maeta को वीडियो में एक कारपेट पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास कुछ सांप हैं। एक सांप उनके चेहरे के पास भी है, जो अचानक से उन्हें डस लेता है। Maeta सांप को खुद से अलग करती हैं और दर्द में दूसरी तरफ रोल हो जाती हैं। ऑफ कैमरा एक व्यक्ति कहता है- ‘ओह सांप ने उसे ऐसे काटा।’

Maeta ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सभी के लिए वीडियो बनाने के लिए मुझे इन चीजों से गुजरना पड़ता है।’ ट्विटर पर भी इस वीडियो को Maeta ने शेयर किया और लिखा, ‘दोबारा कभी नहीं।’ Maeta ने पिछले हफ्ते अपने इस वीडियो को शेयर किया था। शेयर होने के बाद से ही यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सांप काटने के बाद ऐसी स्माइल मुश्किल है, भाईजान बोले- उसने तीन बार काटा…

पीपल मैगजीन के मुताबिक, Maeta के म्यूजिक वीडियो में इस्तेमाल हो रहा कोई भी सांप जहरीला नहीं था। अपनी ठोढ़ी पर काटने के निशान के अलावा Maeta को कोई दूसरी चोट नहीं आई है।

Maeta के करियर की बात करें तो वह एक R&B सिंगर हैं। 21 साल की Maeta ने बतौर टीनएजर SoundCloud पर अपने गानों को पोस्ट करना शुरू किया था। इस साल फेमस म्यूजिशियन Jay Z ने उन्हें अपने मैनेजमेंट लेबल Roc Nation में साइन किया। इस लेबल तले Maeta की डेब्यू एल्बम Habits रिलीज हुई, जिसके बाद उन्हें फेम मिला।

Exit mobile version