• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के बाद फिर फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 597 अंक लुढ़का

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज एक बार फिर उतार-चढ़ाव का माहौल बनता नजर आ रहा है। बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। खरीदारी के सपोर्ट से बाजार (Share Market) में उछाल भी आया लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली के दबाव में गिरकर लाल निशान में पहुंच गया। कारोबार के दौरान बीच-बीच में खरीदारी की कोशिश भी हो रही है, लेकिन बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है, जिसके कारण सेंसेक्स (sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में ही कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 221.01 अंक की मजबूती के साथ 58,217.69 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही एक बार खरीदारों ने अपनी लिवाली का दम दिखाया, जिसके कारण सेंसेक्स 349.39 अंक उछलकर 58,346 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन सेंसेक्स के इस स्तर तक पहुंचते ही बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक अगले आधे घंटे में ही ऊपरी स्तर से 597.53 अंक की गिरावट के साथ 248.21 अंक की कमजोरी दिखाते हुए 57,748.47 के स्तर तक गिर गया।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

इस गिरावट के बाद एक बार फिर खरीदारों ने बाजार को संभालने की कोशिश की जिसके कारण सेंसेक्स की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन बिकवाली का दबाव बने रहने के कारण सेंसेक्स लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। खरीद बिक्री के इस दबाव के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 108.81 अंक की कमजोरी के साथ 57,887.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 74.35 अंक की मजबूती के साथ 17,396.55 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी में भी मजबूती आई और ये सूचकांक 120.70 अंक की उछाल के साथ 17,442.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद हुई तेज बिकवाली ने निफ्टी को गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे 12 लाख करोड़

लगातार हो रही बिकवाली के कारण आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 55.50 अंक की कमजोरी के साथ 17,266.70 अंत के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर लिवालों ने खरीदारी करके बाजार को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार बना रहा। जिसके कारण निफ्टी लाल निशान में ही कारोबार करता दिखा। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 14.45 अंक की कमजोरी के साथ 17,307.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 394.76 अंक की तेजी यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,391.44 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 81.80 अंक मजबूत होकर 17,404 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 145.37 अंक की फिसलन के साथ 57,996.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 30.25 अंक की गिरावट के साथ 17,322.20 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsniftysensexShare Marketshare market updatestodays share market news
Previous Post

स्कूल बस और मिनी बस की टक्कर में कई छात्र घायल, चार गंभीर

Next Post

पंजाब में लाहौर-कराची के लोगों को बसाना चाहते हैं सीएम चन्नी : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Inome Tax
Business

शुरू हुई टैक्स फाइलिंग, डिपार्टमेंट ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 के यूटिलिटी फॉर्म

15/05/2026
share market
Business

शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले

15/05/2026
petrol-diesel
Business

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, इतने रूपए का हुआ इजाफा

15/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 140 अंक उछला

14/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
Next Post
swatantra dev

पंजाब में लाहौर-कराची के लोगों को बसाना चाहते हैं सीएम चन्नी : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

siddharth-shehnaz

सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में बेसुध हुई शहनाज, सिद्धार्थ-सिद्धार्थ पुकारती दिखीं

03/09/2021
पीएम मोदी ने जताया दुख PM Modi

अस्पताल में आग लगने से नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

09/01/2021
AK Sharma

अयोध्या धाम की छवि में निखार लाने के लिए क्षेत्र की फूल, मालाओं, बंदनद्वार से सजावट कराएं: एके शर्मा

13/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version