• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले

Writer D by Writer D
15/05/2026
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली मजबूती के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए गिर कर लाल निशान में भी आए, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से इन दोनों सूचकांकों ने रिकवरी कर दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टीएमपीवी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया और टीसीएस के शेयर 5.28 प्रतिशत से लेकर 2.01 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एटरनल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अडानी इंटरप्राइजेज 1.89 प्रतिशत से लेकर 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,618 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,479 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,139 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर नौ शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान में और 14 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 98.38 अंक की मामूली मजबूती के साथ 75,497.10 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक गिर कर लाल निशान में 75,251.15 अंक के स्तर तक आ गया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली के मामूली झटके भी लगते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की रफ्तार लगातार बनी रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 345.45 अंक की बढ़त के साथ 75,744.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 41.80 अंक उछल कर 23,731.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जने के कारण यह सूचकांक फिसल कर लाल निशान में 23,663.35 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी।

खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी थोड़ी देर में ही रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गया। हालांकि इस सूचकांक को बीच-बीच में मुनाफा वसूली के कारण बिकवाली के मामूली झटकों का सामना भी करना पड़ा। इसके बावजूद इसकी गति लगातार बनी रही। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 123.50 अंक की मजबूती के साथ 23,813.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 789.74 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,398.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 277 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,689.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsniftysensexShare Market Updatestock market risestock market update
Previous Post

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, इतने रूपए का हुआ इजाफा

Next Post

ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर भड़की मायावती, बोलीं- माफ़ी मांगे अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Next Post
Mayawati

ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर भड़की मायावती, बोलीं- माफ़ी मांगे अखिलेश

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

लाल किले में रावण दहन करेंगी कंगना रनौत, बदलेगा 50 साल पुराना इतिहास

24/10/2023
ganesh chaturthi

संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति को ऐसे करें प्रसन्न

06/09/2020
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

16/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version