• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद जानें कौन संभालना चाहता था उसके गैंग की कमान?

Desk by Desk
15/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

कानपुर। कानपुर एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे गैंग की कमान उसका साथी ही संभालना चाहता था। इस बात का खुलासा गिरफ्तार हुए विकास दुबे के मामा के बेटे शशिकांत पांडेय ने पुलिस पूछताछ में किया है।

शशिकांत ने बताया कि पनकी मुठभेड़ में मारा गया प्रभात मिश्रा अपने आका विकास दुबे की जगह लेना चाहता था। उसे किसी की जान लेने, खुलेआम फायरिंग करने से हिचक नहीं होती थी। विकास की दबंगई से वह काफी प्रभावित था।

गैंगस्टर विकास दूबे बोला था- पुलिस को मारना है, जो गोली नहीं चलाई, उसे हम मार देंगे

शशिकांत के घर में डेयरी का काम होता है। वह आसपास के गांवों में दूध की सप्लाई करता था। विकास के संपर्क में आने के बाद से उसका अपने काम में दिमाग कम और दबंगई करने में ज्यादा लगने लगा था।

डेयरी की आड़ में प्रभात ने तमंचा बनाना सीख लिया था। डेयरी में ही वह तमंचा बनाता था। विकास के लिए उसने पहले भी कई बार फायरिंग की थी। इससे वह बहुत जल्दी दुबे के करीब आ गया था।

सेल्फ लोड ऑटोमेटिक राइफल से की थी फायरिंग

प्रभात इतनी तेजी से जरायम की दुनिया में उठ रहा था कि विकास ने सेल्फ लोड ऑटोमेटिक रायफल प्रभात के हाथ में थमा दी थी। घटना वाले दिन प्रभात ने इसी राइफल से फायर किए थे। कुछ पुलिस कर्मियों को उसने सीधी गोली मारी थी। घटना के बाद वह गांव से फरार हो गया था।

हर असलहा जानता था चलाना

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि प्रभात सारे असलहा चला लेता था। तमंचे से लेकर ऑटोमेटिक राइफल, पिस्टल, रिवाल्वर। वह विकास के कहने पर कुछ भी कर सकता था। उसने कई बार इस बात का सार्वजनिक तौर पर इजहार किया था।

बिकरू गांव में अब एक भी असलहा लाइसेंस नहीं बचेगा

बिकरू के बने सभी 14 असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस की रिपोर्ट पर विकास दुबे के भाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 10 असलहा लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजने की तैयारी है। इसके बाद लाइसेंस रद किया जाएगा। अभी चार की रिपोर्ट आनी बाकी है।

प्रशासनिक छानबीन में बिकरू गांव में 14 असलहा लाइसेंस स्वीकृत मिले है। इनमें पुलिस की ओर से सभी लाइसेंस को निरस्त कराने की कवायद शुरू हो गई है। विकास दुबे के छोटे भाई दीपक दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीता दुबे, छोटे लाल, नीरज कुमार, रामचंद्र, श्रीकांत शुक्ला, सतेंद्र कुमार, रवींद्र, रमेश चंद्र और राकेश कुमार की रिपोर्ट चौबेपुर पुलिस ने डीएम कोर्ट को दे दी है। डीएम ने बताया कि एसएसपी की ओर से निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही कार्रवाई होगी।

Tags: hindi newsnews in hindiShashikant Pandeyvikas dubey encounterVikas Dubey Gangwho will replace Vikas Dubeywho will take charge of Vikas Dubey gangविकास दुबे एनकाउंटरविकास दुबे की जगह कौनल लेगाविकास दुबे गैंगविकास दुबे गैंग की कमान कौन संभालेगाशशिकांत पांडेय
Previous Post

गैंगस्टर विकास दूबे बोला था- पुलिस को मारना है, जो गोली नहीं चलाई, उसे हम मार देंगे

Next Post

विकास दुबे का नया वीडियाे वायरल, बोला- मैं किसी के साथ बैठता नहीं, खड़ी होकर खिंचवाओ फोटो

Desk

Desk

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post
विकास दुबे का नया वीडियाे वायरल

विकास दुबे का नया वीडियाे वायरल, बोला- मैं किसी के साथ बैठता नहीं, खड़ी होकर खिंचवाओ फोटो

यह भी पढ़ें

पैतृक गांव पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव, मां का पूछा कुशलक्षेम

03/12/2021

भाजपा की सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत को भी पीछे छोड़ दिया : अखिलेश

13/10/2021
Eco Tourism

मंगलवार से 30 अप्रैल तक फैम ट्रिप कराएगा यूपी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड

20/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version