• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मुख्तार को मारकर रास्ते से हटाया गया…’, भाई अफजाल ने किया बड़ा दावा

Writer D by Writer D
31/03/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Afzal Ansari , Mukhtar Ansari

Afzal Ansari , Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा से पूर्व विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों ने दावा किया कि मुख्तार की मौत जेल में दिए गए जहर की वजह हुई है। मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari ) ने भी कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को मार कर रास्ते से हटाया गया है। सही वक्त आने पर हम इस बात का पुख्ता सुबूत देंगे कि मुख्तार को जेल में जहर देकर मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है।

अफजाल अंसारी (Afzal Ansari ) ने कहा कि उन्हें कोई शर्म नहीं है, 26 मार्च को मुख्तार को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पुलिस ने कहा कि उन्हें इसलिए भेजा गया क्योंकि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था। जब हम अस्पताल पहुंचे तो हमें बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया। इस दौरान मुख्तार ने कहा कि उनको जहर दिया गया था और इस वजह से वह बेहोश हो गए थे। मुख्तार ने बताया था कि वह बेहद दर्द में हैं।

डीएम से भिड़े अफजाल अंसारी (Afzal Ansari )

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के जनाजे के दौरान बड़ी तादाद में समर्थकों की भीड़ आई थी, जो मिट्टी देने के लिए कब्रिस्तान के अंदर जाना चाह रही थी। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने सिर्फ परिवार के लोगों को ही कब्रिस्तान के अंदर जाने की छूट दे रखी थी। जब गाजीपुर की डीएम आर्यका अखोरी ने अफजाल अंसारी से अंदर जाने वाले लोगों पर बात की तो तीखी बहस हो गई। इस दौरान अफजाल अंसारी बेहद गुस्से में नजर आए। अफजाल ने कहा कि अगर दूसरे लोग भी मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। इस पर डीएम आर्यका अखोरी ने कहा कि मैं डीएम हूं, इसके लिए इजाजत नहीं ली गई है।

अफजाल अंसारी (Afzal Ansari ) ने जवाब देते हुए कहा कि आप चाहे कुछ भी हों, धार्मिक प्रयोजन के लिए या किसी को मिट्टी देने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती है। इस पर डीएम ने कहा कि जरूरत होती है क्योंकि यहां धारा 144 लगी हुई है। आप सिर्फ परिवार के लोगों को लेकर अंदर जाइए। इसके बाद अफजाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि जो भी मिट्टी देना चाहता है वो दे सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता।

राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

डीएम ने फिर जवाब दिया और कहा कि, ‘ठीक है, सभी की वीडियोग्राफी हो रही है, हम आप सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।’

वहीं इस घटना को लेकर गाजीपुर के एसएसपी ओमवीर सिंह ने कहा, मुख्तार के परिजन मिट्टी डाल रहे थे, बीच में गलियों से लोग आ गए थे, उनकी पहचान की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की रात मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शुक्रवार को उसके शव को उसके जन्मस्थान गाजीपुर लाया गया जहां उसे कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया।

Tags: Afzal Ansaricrime newsgajipur newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

राष्ट्रपति ने लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

Next Post

ऋषि कपूर की मौत के चार साल बाद रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
ranbir kapoor, rishi kapoor

ऋषि कपूर की मौत के चार साल बाद रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें

Statue of Lord Vishnu

खेत में खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना

31/10/2023
पूर्व नेवी आफिसर पर हमला Madan Sharma, retired Navy officer

पूर्व नेवी आफिसर पर हमला करने वाले शिवसेना नेता समेत पांचों आरोपियों को मिली जमानत

12/09/2020
Instagram

बहाल हुआ Instagram, इस वजह से डाउन हुआ था सर्वर

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version