• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व नेवी आफिसर पर हमला करने वाले शिवसेना नेता समेत पांचों आरोपियों को मिली जमानत

Desk by Desk
12/09/2020
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
पूर्व नेवी आफिसर पर हमला Madan Sharma, retired Navy officer

पूर्व नेवी आफिसर पर हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना वाले कार्टून को व्हट्सएप पर फॉरवर्ड करना पूर्व नौसेना अधिकारी को जान पर आफत बन गया। इसके बाद शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को समता नगर पुलिस स्टेशन से जमानत मिल गई है।

साकिब सलीम ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट, तो यूजर ने दी गलियाँ

बता दें कि शुक्रवार को मुंबई पश्चिमी के उपनगर कांदिवली में पूर्व नौ सेना अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता कमलेश कदम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें समता नगर पुलिस स्टेशन ने जमानत दे दी है।

In our country, every individual has the freedom to express & Whatsapp is a medium to stay connected and share information. Govt should take measures to identify the source of a message from where it's generated: Madan Sharma, retired Navy officer who was attacked in Mumbai y'day https://t.co/FJremBPfWQ pic.twitter.com/KmyrMX761K

— ANI (@ANI) September 12, 2020

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर बोले शेखर सुमन- दुनिया में सबसे तेज है सुशांत के फैंस की दहाड़
वहीं, सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से शनिवार को कहा कि हमारे देश में, हर व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करने की स्वतंत्रता है और व्हाट्सएप लोगों से जुड़े रहने और जानकारी साझा करने का एक माध्यम है। सरकार को संदेश के स्रोत की पहचान करने के लिए उपाय करना चाहिए, जहां से यह उत्पन्न होता है।

वहीं स्थानीय भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने शिवसैनिकों की इस दबंगई को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय को तोड़फोड़ कर अपनी मर्दानगी दिखाने वाली सत्ताधारी शिवसेना ने अब सत्ता के मद में एक बुजुर्ग पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को जमकर पीटा, जिससे उनकी आंख में चोट आई है। शर्मा की जान लेने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि शिवसेना के गुंडों ने अब पूर्व नौसेना के अधिकारियों पर भी हमला बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घर बैठे तानाशाही चला रहे हैं। भातखलकर ने कहा कि कांदिवली के ठाकुर कॉम्प्लेक्स में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी ने एक कार्टून बनाकर उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी, जिसको लेकर उन पर जानलेवा हमला किया गया।

विधायक भातखलकर ने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी से मुंबई और महाराष्ट्र की जनता अपनी आवाज बंद करेगी, ऐसी स्थिति नहीं है। इस मामले में पुलिस ने जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कांदिवली पुलिस का कहना है कि इस मामले की तहकीकात की जा रही है।

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने कहा कि मैंने नहीं बनाया कार्टून

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने कहा कि उन्होंने कार्टून खुद नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यह कार्टून किसी ने फॉरवर्ड किया था। जिसे उन्होंने भी फारवर्ड कर दिया। इसके बाद उन पर हमला बोला गया।

Tags: cartoonChief Minister Uddhav Thackerayformer naval officerIndia News in HindiLatest India News Updatesmadan sharmamumbairetired navy officer was beaten upShiv Sainikshivsenawhatsapp forwardकार्टूनपूर्व नेवी आफिसर पर हमलापूर्व नौसेना अधिकारीमदन शर्मामुख्यमंत्री उद्धव ठाकरेमुंबईव्हाट्सएप फॉरवर्डशिवसैनिक
Previous Post

मलिहाबाद में हत्या बवाल मामले पर आईजी ने की कार्रवाई, इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Next Post

कन्नौज में सड़क हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 12 अन्य घायल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तराखंड

महानवमी पर उत्तराखण्ड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

17/10/2026
Next Post
सड़क हादसा

कन्नौज में सड़क हादसा : बस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 12 अन्य घायल

यह भी पढ़ें

Murder

कुल्हाड़ी के प्रहार से युवक की हत्या, दम्पति को किया गिरफ्तार

02/03/2023
Soumitra Chatterjee wife expired

दिवंगत बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का निधन

04/04/2021
CM Yogi

‘चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है…’, बांग्लादेश के हालात पर बोले योगी

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version