Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आगरा मर्डर केस: भाई निकला मां-बच्चों का कातिल, हत्या के बाद की थी लूटपाट

Agra Murder Case

Agra Murder Case

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूंचा साधु राम में महिला रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश में जुटी है।

आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि 21 जुलाई को कूंचा साधूराम निवासी रेखा, उसके बच्चों वंश, पारस और माही की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के कई पहलुओं पर जांच की। कई लोगों से पूछताछ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों में रामबाग के रहने वाले संतोष और वीरू हैं। संतोष मृतका रेखा के पिता विनोद के फुफेरे भाई का बेटा है। वह रेखा से मिलने आता था। रेखा उसे राखी बांधती थी। बच्चे संतोष को मामा कहकर बुलाते थे।  रेखा ने संतोष को दो लाख उधार दिए थे। इसके अलावा भी बीच-बीच में 10 से 15 हजार भी संतोष ले चुका था। अब रेखा को रुपयों की जरूरत थी। उसने अपनी एक्टिवा भी बेचने के लिए संतोष को दी। वह अपना मकान बेचना चाह रही थी।

बेटे के सामने महिला को युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

रेखा संतोष से भी रुपयों को लेकर तगादा कर रही थी। मगर, संतोष पर पहले से ही कर्ज था कई और लोग उससे तगादा कर रहे थे। वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। संतोष को लगा कि रेखा के घर में चार से पांच लाख रुपये हैं।

इन रुपयों को लूटने से उसका कर्ज दूर हो जाएगा। रेखा भी रास्ते से हट जाएगी। घटना वाले दिन संतोष अपने साथी वीरू और एक अन्य के साथ आया था। अपने साथियों को मकान दिखाने के बहाने अंदर प्रवेश कराया। लगभग चार घंटे तक रुके।

इस दौरान रेखा और उसके बच्चों को दूध में नींद की गोलियां खिलाकर पिला दी। इसके बाद रेखा से रकम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने चाकू और कैंची से पहले रेखा को मारा। फिर वंश की हत्या की। बाद में पारस और माही की हत्या कर दी।

मां और बच्चों की हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। एक्टिवा को लेकर ही कई जगह गए भी थे। इसके बाद वापस आए तब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कुछ रकम और जेवरात बरामद किए हैं। एक्टिवा भी मिल गई।

Exit mobile version