• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

VC विनय पाठक के लिए कमीशन मैनेज करने वाले को STF ने किया गिरफ्तार 

Writer D by Writer D
07/11/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Ajay Jain

Ajay Jain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के CSJMU के कुलपति डॉ. विनय पाठक (VC Vinay Pathak) मामले में यूपी STF ने रविवार को एक और गिरफ्तारी की। STF ने विनय पाठक के कमीशन की रकम को मैनेज करने वाले अजय जैन (Ajay Jain) को गिरफ्तार किया है। अजय इंटरनेशनल बिजनेस फर्म अलवर (राजस्थान) का मालिक है। आरोपी की कंपनी के खाते में कमीशन के 73 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इससे पहले पाठक के करीबी अजय मिश्रा को STF गिरफ्तार कर चुकी है।

STF के मुताबिक, आरोपी अजय जैन (Ajay Jain) को कुलपति डॉ. विनय पाठक के कमीशन के रुपए मैनेज करने के लिए फर्जी बिल और ई-वे बिल जारी करने के संबंध में पूछताछ के लिए नोटिस दी गई थी। आरोपी से पूछताछ की गई, तो वह जवाब नहीं दे पाया। आरोपी ने कई दस्तावेज दिखाए। छानबीन में पता चला कि अजय जैन की कंपनी रजिस्टर्ड है। बावजूद इसके अजय ने भ्रष्टाचार संबंधित रुपयों का लेन-देन किया। इसके बाद फर्जी बिल तैयार कर उन रुपयों का प्रबंधन किया।

पूछताछ में आरोपी अजय (Ajay Jain) ने फर्जीवाड़े की बात कबूल कर ली। इसके बाद रविवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में पुलिस ने अजय जैन का नाम बढ़ाया है। इसके अलावा विनय पाठक, अजय मिश्रा और अजय जैन के खिलाफ साजिश, कूटरचना व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराएं भी बढ़ाई हैं। STF का कहना है कि भ्रष्टाचार में कई अन्य की संलिप्तता उजागर होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये है पूरा मामला

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक के खिलाफ इंदिरानगर थाने में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में कुलपति के पद पर रहते हुए लाखों रुपये कमीशन लेने की FIR दर्ज की गई है। इस प्रकरण की जांच STF को स्थानांतरित कर दी गई थी। STF ने पाठक के करीबी आरोपित अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उधर, विनय पाठक ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका दी है, जिस पर 10 नवंबर को सुनवाई होनी है।

Tags: Agra UniversityAjay Jainkanpur newsKanpur Universityup stfvc vinay patahk
Previous Post

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्चों के पोषण आहार की ली जानकारी

Next Post

सीएम धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने की भेंट

यह भी पढ़ें

डिप्टी CM केशव मौर्य ने श्री गुरू मंदिर नंगली साहब मंदिर में की पूजा-अर्चना

26/07/2021
Sona Mohapatra tightens Anu Malik's comeback in Indian Idol

इंडियन आइडल में अनु मलिक की वापसी पर सोना मोहपात्रा ने कसा तंज

11/05/2021
CM Yogi

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

08/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version