Main Sliderउत्तर प्रदेशमेरठ

डिप्टी CM केशव मौर्य ने श्री गुरू मंदिर नंगली साहब मंदिर में की पूजा-अर्चना

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल रविवार को श्री गुरू मंदिर नंगली साहब तहसील सरधना, जनपद मेरठ का दौरा कर महामण्डलेश्वर स्वामी जी से भेंट की। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में माथा टेका, पुष्प अर्पित किये, माल्यार्पण किया, परिक्रमा व आरती की। उन्होने प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि नंगली तीर्थ का अपना महत्व है। उन्होने कहा कि नंगली तीर्थ के दर्शन करने दूर दराज से लोग आते है। उन्होने मंदिर में महामण्डलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज से शिष्टाचार भंेट कर उनका अभिवादन किया।

मंदिर में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद राज्यसभा कांता कर्दम, विधायक संगीत सोम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की।

ग्राम सचिवालय में जन सेवा केन्द्र एवं बीसीसखी के लिए भी स्थान उपलब्ध कराया जायेगा : चौधरी

इस अवसर पर मा0 सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद राज्यसभा कांता कर्दम, विधायक संगीत सोम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी, एसएसपी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button