• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लल्लू ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार की ली ज़िम्मेदारी

Writer D by Writer D
15/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी (UP Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

लल्लू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा है कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने पूरी लगन और मेहनत से काम करते हुए संगठन को ग्राम स्तर तक पहुंचाया, लेकिन चुनाव में पार्टी की अप्रत्याशित हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

बाईक से लल्लू के साथ उनके घर गयीं प्रियंका

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ दो सीट मिल सकी। खुद लल्लू, कुशीनगर की तमकुही राज सीट से चुनाव हार गये। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

करारी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा एक्शन, सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुबह दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलायी थी। लल्लू, प्रमोद तिवारी और राजीव शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुयी इस बैठक में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की गयी। समझा जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी ने पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर व्यापक बदलाव की पहल करते हुए विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है।

साढ़े चार साल यूपी को सिर्फ़ बर्बादी मिली : लल्लू

लल्लू ने इस्तीफे में कहा, “इस चुनाव में हमें अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा, इस हार की मैं नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए अपने अध्यक्ष पद के दायित्व से इस्तीफा दे रहा हूं।” लल्लू ने उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह सदैव पार्टी के लिये काम करते रहेंगे।

Tags: ajay kumar lalluElection 2022Lucknow NewsUP Congress
Previous Post

धड़ल्ले से बिक रही है अपमिश्रित सामग्री

Next Post

Russia-Ukraine War: कीव सुरक्षित…पुतिन परेशान…आगे क्या?

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
Next Post

Russia-Ukraine War: कीव सुरक्षित...पुतिन परेशान...आगे क्या?

यह भी पढ़ें

These festivals are in the month of Falgun

फाल्गुन माह आज से शुरू, नोट करें इस माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

13/02/2025
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय स्व बिमला देवी शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

18/10/2024
Murder in land dispute

जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बांके से काटकर युवक की निर्मम हत्या

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version