• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Russia-Ukraine War: कीव सुरक्षित…पुतिन परेशान…आगे क्या?

Writer D by Writer D
15/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। हर गुजरते दिन के साथ रूस-यूक्रेन की जंग (Russia-Ukraine War) पहले से ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। इस बीच ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसीज़ के हवाले से ये बात सामने आई है कि रूस के पास अब सिर्फ 14 दिन का गोला-बारूद बचा है। ऐसे में अगर ये युद्ध जितना ज्यादा लंबा खिंचेगा, रूस की सेना के लिए कीव पर कब्जा करना उतना मुश्किल होता चला जाएगा। ऐसे में क्या न्यूक्लियर वॉर छिड़ जाएगा? अब ये सवाल उठने लगे हैं।

अब इसी टक्कर की वजह से दुनिया को इस बात की ज्यादा चिंता है कि कहीं बौखलाहट में आकर राष्ट्रपति पुतिन कोई खतरनाक कदम ना उठा लें। कहीं रूस द्वारा परमाणु युद्ध शुरू ना कर दिया जाए। यूक्रेन से जंग लड़ते हुए रूस को अब इतने ज्यादा दिन हो चुके हैं, जिसकी उम्मीद खुद पुतिन ने भी नहीं की थी और अब डर ये है कि जितने दिन ये युद्ध चलता रहेगा उतना ही ज्यादा विश्वयुद्ध का खतरा भी बढ़ता जाएगा क्योंकि रूस पर प्रेशर बढ़ता जाएगा और प्रेशर में पुतिन क्या कदम उठाएंगे। ये कोई नहीं कह सकता।

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी चिंता में डालने वाली

इस सब के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए ये बयान दिया है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस ने अपने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है यानी रूस-यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध कभी भी महायुद्ध में बदल सकता है। इसके साथ ही यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेल ने भी ये आशंका जाहिर की है कि अगर NATO इस युद्ध में शामिल हुआ तो न्यूक्लियर वर्ल्ड वॉर होगा। इससे पहले रूस दुनिया भर के देशों को धमका चुका है। पुतिन साफ साफ कह चुके हैं कि यूक्रेन के मामले में अमेरिका या नाटो देश आए तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Russia-Ukraine War: बम धमाकों से दहली राजधानी कीव, भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, लेकिन मुख्य रूप से जो मुकाबला है वो रूस और अमेरिका के बीच है। रूस के पास 6,257 परमाणु हथियार हैं। अमेरिका के पास 5 हजार 550 परमाणु हथियार हैं। सिर्फ इन दो देशों के पास दुनिया के 90 प्रतिशत परमाणु हथियार हैं। और इनका टकराव अगर बढ़ा तो फिर पूरी दुनिया खतरे में आ जाएगी।

रूस की रणनीति पर एक नजर

वैसे एक और आंकड़ा इस समय रूस की रणनीति पर सवाल खड़े करता है। रूस ने जब 23 फरवरी को यूक्रेन पर अटैक किया था तो कुल 1 लाख 90 हजार सैनिकों को जंग के मैदान में उतारा था, लेकिन 20 दिन की जंग के बाद अब रूस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा करने के लिए अब भाड़े के 16 हजार सीरियाई लड़ाकों को भी जंग के मैदान में उतार दिया है।

20th Day of War: डोनेट्स्क में बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 20 की मौत

अब रूस को इतना सबकुछ इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि यूक्रेन ने उसे जमीन पर काफी नुकसान दिया है। अकेले 20वें दिन ही यूक्रेनी फौज ने 24 घंटे के अंदर रूस के चार हेलीकॉप्टर, एक एयरक्राफ्ट और एक क्रूज मिसाइल मार गिराने का दावा किया है। जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि अबतक की जंग में रूस को चेचेन्या में कई वर्षों तक चली दो जंग से भी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।

पुतिन की मिसाइलें तबाही बनकर बरस रही हैं

कीव पर कब्जे की कोशिश में पुतिन की मिसाइलें तबाही बनकर बरस रही हैं। अब तो प्रेसिंडेंशियल बिल्डिंग के पास भी हमले शुरू हो गए हैं। कीव में आज ही जिस रिहायशी इमारत को रूस ने निशाना बनाया वो प्रेसिंडेंशियल बिल्डिंग से महज दस किलोमीटर की दूरी पर है।

रूस ने यूक्रेन के सैन्य ट्रेनिंग सेंटर पर दागी मिसाइलें, 180 विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा

प्रेसिडेंशियल बिल्डिंग ही है जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पिछले 20 दिनों से राष्ट्र के नाम संबोधन और रूस को धमकियों के डोज दे रहे हैं। यानी अब हर गुजरते घंटे के साथ पुतिन की सेना के कदम राष्ट्रपति जेलेंस्की के और ज्यादा करीब पहुंचते जा रहे हैं। लेकिन जेलेंस्की अब भी कीव में डटे हैं। सरेंडर करने और कीव से सुरक्षित बाहर निकलने से इनकार कर रहे हैं।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

लल्लू ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार की ली ज़िम्मेदारी

Next Post

सपा ने यहां से अरविंद गिरी को बनाया एमएलसी के लिए उम्मीदवार

Writer D

Writer D

Related Posts

Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
Main Slider

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Next Post

सपा ने यहां से अरविंद गिरी को बनाया एमएलसी के लिए उम्मीदवार

यह भी पढ़ें

peanut bhel

तीखी और चटपटी भेल के साथ लें चाय का मजा

09/12/2025
pm modi

देश में नई जमात पैदा हो गई है ‘आंदोलनजीवी’, इनसे बचकर रहें : मोदी

08/02/2021
Murder

कलयुगी पिता से बेटी की इज्जत बचाने को पत्नी ने की पति की हत्या

19/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version