• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंग्लैंड दौरे पर सबसे ज्यादा दबाव रहेगा अजिंक्य रहाणे पर : विजय भारद्वाज

Writer D by Writer D
30/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है और जैसे-जैसे भारत बहुप्रतीक्षित संघर्ष में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार होगा तो ज्यादातर लोगों की निगाहें इस बात पर होंगी कि कुछ भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में कैसा प्रदर्शन करते हैं। एक मजबूत 20 सदस्यीय टीम के साथ भारत इंग्लैंड के लिए रवाना होना है, जिनमें से कुछ पहली बार यूके की यात्रा कर रहे हैं और कुछ खिलाड़ी ऐसे जो वहां खेल चुके हैं।

उत्तराखंड में भी हिन्दी पत्रकारिता का रहा है स्वर्णिम इतिहास : CM तीरथ

जहां तक भारत की बल्लेबाजी का सवाल है तो विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और पुजारा के अहम होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी विजय भारद्वाज को लगता है कि रहाणे सबसे अधिक दबाव में होंगे। रहाणे ने इंग्लैंड में 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 552 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं, लेकिन भारद्वाज का मानना है कि बल्लेबाज को और योगदान देने की जरूरत है।

बच्चों में फैला अब नई बीमारी MIS-C का संकट, 350 बच्चे इस बीमारी की चपेट में

विजय भारद्वाज ने कहा, “रहाणे पर काफी दबाव होगा। दुर्भाग्य से रहाणे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वह निरंतरता के साथ संघर्ष कर रहे हैं। रहाणे को भी तेज गति से रन बनाना चाहिए, क्योंकि आपके पास पहले से ही चेतेश्वर पुजारा धीमी बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम को परेशान करते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे खेलने के लिए आपको दूसरे बल्लेबाज की जरूरत नहीं है। जब आप नियमों को देखते हैं, तो धीमी बल्लेबाजी से मुकाबले ड्रॉ की ओर जाते हैं और डब्ल्यूटीसी फाइनल में ड्रॉ का मतलब है ट्रॉफी साझा करना।” उन्होंने कहा है, “टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए आपको बल्लेबाजों को स्कोरिंग रेट को आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुझे पता है कि कोहली, रोहित शर्मा, रिषभ पंत तेज गति से रन बना रहे होंगे और रहाणे को भी सकारात्मक खेलना चाहिए।” भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैंप्टन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है।

Tags: Fiftieskohlirishabh pantRohit SharmaWorld Test ChampionshipWTC finalsअर्द्धशतककोहलीडब्ल्यूटीसी फाइनलरिषभ पंतरोहित शर्माविश्व टेस्ट चैंपियनशिप
Previous Post

बीजेपी विधायक की माता का निधन, CM तीरथ ने घर पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस लाने की तैयारी, भारत ने जेट विमान से भेजे दस्तावेज

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
Next Post
mehul choksi

भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस लाने की तैयारी, भारत ने जेट विमान से भेजे दस्तावेज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने नन्ही बच्ची ने सुबह लगाई गुहार, दोपहर में एडमिशन पाकर पूरी हुई मुराद

23/06/2025
CM Yogi

365 दिन में सीएम योगी के पास पहुंचे 66 हजार से अधिक जरूरतमंद

17/05/2025
400 year old idol of Lord Ram broken

भगवान राम की 400 वर्ष पुरानी मूर्ति को तोड़ा गया, BJP ने कहा- ये क्रूर सेंट ज़ेवियर के हमलों की याद दिलाती है

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version