• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस लाने की तैयारी, भारत ने जेट विमान से भेजे दस्तावेज

Writer D by Writer D
30/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
mehul choksi

mehul choksi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के बारे में ढेर सारे दस्तावेज जेट विमान से डेमिनिका भेजे हैं। एंटीगुआ के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के साथ साक्षात्कार में पुष्टि की है कि भारत सरकार ने दस्तावेज के साथ डोमिनिका के लिए एक जेट विमान भेजा है। यह दस्तावेज साबित करते हैं कि मेहुल चोकसी एक भगोड़ा है और ये दस्तावेज बुधवार को डोमिनिका अदालत में पेश किये जाएंगे।

एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री के बयान की भारतीय अधिकारियों की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।डोमिनिका से बुधवार को पकड़े गए चोकसी पर अवैध रूप से वहां प्रवेश करने का आरोप है। कतर एयरवेज के एक निजी विमान के डोमिनिका में डगलस-चार्ल्स एयरपोर्ट पर उतरने के बाद चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर अटकलें तेज हो गईं। एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ा गया है।

पीएनबी के 13 हजार,500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में सीबीआई और ईडी का वांछित आरोपित चोकसी रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा से भाग गया था। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बाद उसे बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। हालांकि उसके वकील विजय अग्रवाल का कहना है कि चोकसी को एंटीगुआ से जबरन एक जहाज में बैठाया गया और उसे डोमिनिका ले जाया गया। हालांकि एंटीगुआ के पुलिस आयुक्त एटली रॉडने ने चोकसी के वकील के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें चोकसी के जबरन लेकर जाने की कोई जानकारी नहीं है।

पीएनबी धोखाधड़ी मामले में आरोपित मेहुल चोकसी, नीरव मोदी के साथ 4 जनवरी 2018 को भारत छोड़कर भाग गया था। जनवरी, 2018 में भारत से भागने से पहले ही उसने 2017 में ही कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी।

Tags: crime newsinternational Newsmehul choksiNational newsPNB scam
Previous Post

इंग्लैंड दौरे पर सबसे ज्यादा दबाव रहेगा अजिंक्य रहाणे पर : विजय भारद्वाज

Next Post

माकपा विधायक पर बदमशों ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Writer D

Writer D

Related Posts

Periods
Main Slider

पीरियड्स में दर्द से राहत पाने के लिए करे ये उपाय

04/07/2025
Banana Cheela
Main Slider

ब्रेकफ़ास्ट बन जाएगा एनर्जी का पावर हाउस, जब प्लेट में आएगी ये डिश

04/07/2025
CM Dhami
Main Slider

क्लीन और ग्रीन कांवड़ यात्रा का संदेश देने का हो प्रयास- मुख्यमंत्री

03/07/2025
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के औद्योगिक दृष्टिकोण से बदलेगा प्रदेश का आर्थिक परिदृश्य

03/07/2025
CM Yogi
Main Slider

प्रदेश के इकॉनमिक ग्रोथ के बैकबोन हैं एक्सप्रेसवे : योगी आदित्यनाथ

03/07/2025
Next Post
deadly attacked on CPI-M leader

माकपा विधायक पर बदमशों ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

यह भी पढ़ें

dark lips

काले होंठों को ऐसे बनाए खूबसूरत

10/07/2024
हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी की बहुत बढ़ाई

05/03/2022
Manish Sisodia

मनीष सीसोदिया को मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

09/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version