• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ में सिर्फ विकास की गंगा बहेगी, यह आपके बेटे एके शर्मा का वादा

Writer D by Writer D
05/05/2023
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, मऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जनपद मऊ और आजमगढ़ में नुक्कड़ सभाओं में सम्मिलित होकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया और उनके पक्ष में वोट मांगे। वहीं इस दौरान मंत्री एके शर्मा ने जनसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। मंत्री शर्मा ने इस मौके पर जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास भारतीय जनता पार्टी का नारा नहीं, संकल्प है। डबल इंजन की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, इसमें तीसरे इंजीन को जोड़ने की जिम्मेदारी आपकी है।

ज्ञात हो कि, निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने के लिए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आजमगढ़ और मऊ जिले में ताबड़तोड़ नुक्कड़ और जनसभाएं कर रहे हैं. इन सभाओं में मंत्री शर्मा जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं. इसी क्रम में आजमगढ़ पहुंचे मंत्री एके शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नगरवासियों का भव्य स्वागत किया।

AK Sharma

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आजमगढ़ के नगर पंचायत महाराजगंज में पहुंचकर सर्वप्रथम सुप्रसिद्ध एंव पौराणिक हिंदू धर्मस्थल “भैरव बाबा” का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी श्वेता जायसवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री एके शर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है, तो आपके निकाय में किसी अन्य दल का नेता होगा तो विकास के सारे कार्य बाधित होंगे। आप सभी से अपील है कि अपने कीमती वोट को बेकार न करके भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान पर एक मोहर लगाकर अपने निकाय में भाजपा का तीसरा इंजन जोड़कर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का कार्य करें। मंत्री शर्मा ने कहा कि सौभाग्य से मैं नगर विकास मंत्री हूँ और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, आपके लिए हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। आपका और आपके बच्चों के साथी ही संपूर्ण आजमगढ़ का चौतरफा तथा सर्वांगीण विकास हम करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण भारतीय जनता पार्टी का नारा ही नहीं, बल्कि एक संकल्प है।

इसी क्रम में मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) दोहरीघाट आदर्श नगर पंचायत में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनय कुमार जायसवाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने मऊ पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

AK Sharma

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री एके शर्मा ने जनता जनार्दन से भावात्मक अपील की, अब तक जिन लोगों को आपने जिताया उन लोगों ने न मऊ का विकास किया और न ही आपके दोहरीघाट का, बल्कि विकास के सारे पैसे खुद खा गये और विकास से हमारा मऊ वंचित रह गया। इसलिए आप सभी से मऊ का बेटा होने के नाते अपील करने आया हूँ कि मऊ के चौमुखी सर्वांगीण विकास और अपने बच्चों के भविष्य के लिए कमल का बटन दबाकर भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं। यहीं नहीं, भाजपा का अपने नगर पंचायत में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर हमारे मंत्री रहते हुए भाजपा प्रत्याशी को आपकी सेवा करने का अवसर दीजिये। फिर आपके आसपास सिर्फ विकास की गंगा बहेगी, यह आपके बेटे मंत्री एके शर्मा का वादा है।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने ट्रिपल इंजन सरकार के फायदे बताते हुए चहुमुखी विकास भी परिभाषा भी लोगों को समझायी। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित मुस्लिम भाई-बहनों ने भी एके शर्मा की बात का समर्थन करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में अपना बहुमूल्य सहयोग देने का वादा किया।

Tags: ak sharmaazamgarh newsmau newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

योगी को नहीं उड़ाना चाहिये व्हीलचेयर का उपहास: अखिलेश यादव

Next Post

प्रधानमंत्री ने फिल्म ‘केरला स्टोरी’ का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
PM Modi

प्रधानमंत्री ने फिल्म 'केरला स्टोरी' का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें

Jacqueline Farnandez

जेल से ठग सुकेश ने जैकलीन को किया बर्थडे विश, इतने करोड़ का किया दान

11/08/2025
Hair

सिल्की और शाइनी बाल पाने के लिए आजमाए ये तरीके

28/01/2026
CM Dhami

सीएम धामी ने श्री घंटाकर्ण मंदिर गजा के किए दर्शन

30/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version