• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी को नहीं उड़ाना चाहिये व्हीलचेयर का उपहास: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को व्हीलचेयर का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए क्योंकि बहुत सारे बीमार लोग और बुजुर्ग व्हीलचेयर का प्रयोग करते हैं।

श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने तो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही व्हीलचेयर पर पहुंचा दिया है। भाजपा को जनता के मुद्दों और समस्याओं से मतलब नहीं है। भाजपा की कार्यप्रणाली और नीतियों से जनता में भारी निराशा है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा शासनकाल में ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुये पिछली तीन मई को मऊ में एक जनसभा में कहा था कि मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा भी समझ गई है कि लोग उसके कुशासन से त्रस्त है। जनता उसके खिलाफ वोट कर रही है। इसीलिए भाजपा पैसे और प्रशासन के बल पर धांधली कराने पर उतारू है। बेईमानी से लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है। निकाय चुनाव में जगह जगह भाजपा के नेताओं ने जिस तरह का कारनामा किया उसको जनता ने देखा।

अखिलेश यादव तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक रवाना

इससे पहले भाजपा ने विधान परिषद, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनावों में प्रशासन और पैसे के बल पर बेईमानी की। अब फिर वही करना चाहती है। लेकिन इस बार जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोगों को उम्मीदें समाजवादी पार्टी से है। जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी ही विकास करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार ही नौजवानों को रोजगार देगी, छात्रों और युवाओं को लैपटॉप देगी। भाजपा ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जो विकास कार्य हुए थे उसे भी भाजपा ने बर्बाद कर दिया।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

अखिलेश यादव तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक रवाना

Next Post

मऊ में सिर्फ विकास की गंगा बहेगी, यह आपके बेटे एके शर्मा का वादा

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
AK Sharma

मऊ में सिर्फ विकास की गंगा बहेगी, यह आपके बेटे एके शर्मा का वादा

यह भी पढ़ें

TV celebs pay tribute on Sushant Singh Rajput's death anniversary

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर टीवी सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

14/06/2021
explosion in ground

फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में हुआ विस्फोट, सात लोग घायल

14/04/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version