• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीब को गणेश मानकर सेवा करती है भाजपा: मुख्यमंत्री भजनलाल

Writer D by Writer D
24/04/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण, विकास, सीमा सुरक्षा तथा दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने के लिए काम करते हैं। उनके नेतृत्व में हमारी भारतीय जनता पार्टी गरीब को गणेश मानकर सेवा का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal) बुधवार को प्रतापगढ़ के धमोत्तर में भाजपा प्रत्याशी सी. पी. जोशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल घोषणाएं करते हैं और उन्हें भूल जाते हैं। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में किसानों की कर्जमाफी, युवाओं को 3500 रुपये का बेरोजगारी भत्ते जैसी विभिन्न घोषणाएं की थीं, लेकिन इनमें से कुछ भी धरातल पर मूर्त रूप नहीं ले सकीं। उन्होंने कहा कि हम घोषणा नहीं संकल्प करते हैं तथा संकल्प पत्र में जनता से किए 45 प्रतिशत वादे अब तक पूरे कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश को भ्रष्टाचार, आतंकवादी घटनाएं, तुष्टिकरण की राजनीति और घोटालों का आए दिन सामना करना पड़ता था। जनता का राजनैतिक लोगों से विश्वास उठ गया था लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में परिस्थितियां बदलीं तथा देश विकास के पथ पर अग्रसर होता चला गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने घर-घर शौचालय, किसान सम्मान निधि, हर घर नल से जल, उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों से माताओं, बहनों, किसानों सहित सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हर गांव में सड़क का निर्माण करवाया था, जिससे आज गांवों में आवागमन सुलभ हो सका है।

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

उन्होंने (CM Bhajanlal) कहा कि सरकार बनने के महज साढ़े तीन माह के कार्यकाल में ही हमारी सरकार ने पेपरलीक के दोषी और आरोपितों पर कार्रवाई की है। पेपरलीक पर रोकथाम के लिए एसआईटी का गठन किया, अब तक 97 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि युवाओं के सपनों पर कुठाराघात करने वाले इन प्रकरणों में लिप्त बड़े से बड़े व्यक्ति को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां गैंगवार को रोकने तथा राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देने के लिए एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स गठित की गई है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने कहा कि हमारी सरकार के गठन के तीन माह में हमने किसान सम्मान निधि की राशि 6 से बढ़ाकर 8 हजार, गेहूं की एमएसपी 125 रुपये बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल, सामाजिक सुरक्षा के तहत 1150 रुपये पेंशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की दरों में विसंगति को दूर करना तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी जैसे निर्णय लिए हैं। हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए प्रत्येक वादे का पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से लूट, झूठ और जातिवाद की राजनीति की है। मोदी जी ने जाति को महत्व ना देते हुए कोरोना महामारी के दौरान सभी जाति, वर्गों के 140 करोड़ लोगों की सेवा की।

शर्मा ने कहा कि देश का सम्मान तथा गौरव बनाए रखने और देश के विकास के लिए हम सभी को मतदान करना है। उन्होंने जनता से ‘पहले मतदान-फिर जलपान’ की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019 की तरह इस बार भी बीजेपी राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सी. पी. जोशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Tags: cm bhajanlal sharmacm bhajanlala sharmalok sabha elections 2024National newsrajasthan news
Previous Post

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

Next Post

दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Bribe

दुर्गा शक्ति-2 पर तैनात कांस्टेबल 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

ब्रेस्ट कैंसर

जानिए क्यूँ होता हैं ब्रेस्ट कैंसर

07/03/2022
UPSCR

अगले सप्ताह पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को करेंगे जनता को समर्पित : सीएम योगी

04/07/2022
Earthquake

कच्छ में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

08/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version