• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
24/04/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बुधवार को भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ विजय संकल्प बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक है। उन पर अपने अपने बूथ, शक्ति केंद्र को देखने की जिम्मेदारी होती है। अपनी हर एक कमजोरी को दूर कर बूथ को मजबूत करने का दायित्व उन पर होता है। एक एक वोटर को घर से निकलने का काम वे करते है। आज मंच के सामने ऐसे ही सभी कार्यकर्ता बैठे हैं। इन सभी की पहचान आज भारतीय जनता पार्टी से है और पार्टी की पहचान इन सभी कार्यकर्ताओं से है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही परिणाम में परिणीत होता है।

उन्होंने (CM Bhajanlal) आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ये चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा है, जिसमें सभी को पास होना है। चुनाव में मात्र 36 घंटे शेष है। सभी कार्यकर्ताओं को अपना पूरा समय इसमें देना है, अंतिम छोर तक संपर्क कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। बूथ स्तर तक के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कैमरे की नजर में है। पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता का भी आंकलन होता है और काम नहीं करने वाले कार्यकर्ता का भी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव के शेष बचे समय में विशेष रणनीति तैयार कर अपने अपने बूथ को बड़े मार्जिन से जीतने के लिए कमर कस लेनी है। हमें चुनाव के दिन प्रातः जागरण कर 5 बजे पोलिंग एजेंटों को उठाकर 6 बजे तक पोलिंग बूथ पर भी भेजना है। मतदान समाप्ति तक वहां डटे रहना यह सब जिम्मेदारी का काम है, जिसे हमें पूरा करना है।

उन्होंने (CM Bhajanlal) प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज की बात करते हुए कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र के 45 प्रतिशत संकल्प मात्र 90 दिनों में पूरा करने का काम किया है। हमने यह साल पानी और बिजली के नाम करते हुए इस तरह की योजना तैयार की है आने वाले समय में प्रदेश का कोई कोना पानी से वंचित नहीं रहेगा। ईआरसीपी, यमुना जल समझोता, माही डेम और इंदिरा गांधी नहर का कार्य, यह सभी 90 दिनों की कार्ययोजना का परिणाम है। यह सभी और वहीं आने वाले तीन सालों में ऐसी व्यवस्था बना देंगे कि किसान जब मांगेगा तब उसे बिजली उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने पेपर लीक माफिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि एसआईटी गठित करेंगे तो हमने अपना वादा पूरा किया और अभी तक 97 अपराधी जेल जा चुके हैं और शीघ्र ही इनके पीछे के साजिशकर्ता वो चाहे जितने भी बड़े आदमी हो पकड़े जाएंगे। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी अब राजस्थान नही आएगा और आ भी गया तो फिर वापस नहीं जा पाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की बात हो या सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गेंहू की एमएसपी हो या जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सहयोगिनियों के भत्ते की बात इन सभी को बढ़ाने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है।

उन्होंने (CM Bhajanlal) कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ झूठ और लूट की बात करती है। ये भ्रष्टाचार की जननी है। यह एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ घोषणा करती है। जिस पार्टी की कोई गारंटी नहीं वो जनता को क्या गारंटी देगी। गारंटी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देते हैं, जिनकी गारंटी के पूरा होने की भी गारंटी है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो 24 घंटे जनता के बीच रहती है, जनता की सुनती है और जनता के काम करती है। हम घोषणा नही करते है, काम करके बताते हैं।

उन्होंने (CM Bhajanlal) केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के बाद आज तक किसी ने अंगुली नहीं उठाई है। 10 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं हो या विकास योजनाएं, सीमा सुरक्षा की बात हो या दुनिया में भारत के बढ़ते गौरव की। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति होगी। भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे स्थान पर आ चुकी है और शीघ्र यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

मलेरिया मुक्त यूपी बनाने के लिए अस्पतालों-स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने अपना विजन रखते हुए विकसित भीलवाड़ा की परिकल्पना को सभी के समक्ष रखा। सांसद सुभाष बहेडिया ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को पूरा कर फिर एक बार मोदी सरकार के लिए जुट जाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मंचस्थ अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए लोकसभा चुनाव में भीलवाड़ा सीट से प्रचंड जीत का आह्वान करते हुए प्रत्येक बूथ पर रिकॉर्ड जीत के लिए अंतिम 36 घंटों में तन, मन से जुट जाने की बात कही। जिला प्रमुख बरजी देवी भील, लोकसभा समन्वयक अतरसिंह भडाना, लोकसभा सहप्रभारी गजपाल सिंह राठौड़, विधायक उदयलाल भडाना, विधायक प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी, विधायक अशोक कोठारी, सभापति राकेश पाठक, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, बी आर चैधरी भी मंचासीन रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) का मंचासीन जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर एवं भीलवाड़ा की सुप्रसिद्ध फड़ पेंटिंग भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों के लिए तैयार डायरी का विमोचन भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। आभार जिला महामंत्री राजकुमार आंचलिया ने व्यक्त किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया और जिलाध्यक्ष कक्ष में प्रमुख पदाधिकारियों से चुनावी फीडबैक भी लिया।

इसके बाद जिला कार्यालय से निकल वे पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ के निवास पर गए और उनके पुत्र पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के निधन पर संवेदना जताई। मार्ग में वह गन्ने की चरखी पर भी रुके और गन्ने का रस का सेवन किया और डिजिटल इंडिया थीम को लेकर यूपीआई पेमेंट किया।

Tags: cm bhajanlala sharmalok sabha elections 2024National newsrajasthan news
Previous Post

मलेरिया मुक्त यूपी बनाने के लिए अस्पतालों-स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Next Post

गरीब को गणेश मानकर सेवा करती है भाजपा: मुख्यमंत्री भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Surya Grahan
Main Slider

आज लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम

12/08/2026
Kheer
Main Slider

सावन के व्रत में खाएं इन चीजों से बनी खीर

12/08/2026
Jewelery
Main Slider

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

गरीब को गणेश मानकर सेवा करती है भाजपा: मुख्यमंत्री भजनलाल

यह भी पढ़ें

राज्यसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी

बिहार में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

26/11/2020
PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ EC ने दर्ज की शिकायत, जानें पूरा मामला

06/12/2022
Admission

KVS Class 1 एडमिशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, इस लिंक पर करें अप्‍लाई

27/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version