• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को समृद्ध बनाएगी भाजपा, देशवासी होंगे खुशहाल: एके शर्मा

Writer D by Writer D
23/09/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विगत दिनों अपने दो दिवसीय मऊ प्रवास के दौरान मऊ के विक्ट्री इंटर कॉलेज, दोहरीघाट और मोहम्मदाबाद गोहना के करहा में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया और उपस्थित जनसमूह को भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में सदस्यता अभियान में और तेजी लाने के लिए जोश भरा। मंत्री शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से मऊ, आजमगढ़ व पूर्वांचल के अन्य क्षेत्रों में भाजपा सदस्यता अभियान में और गति आई है। क्षेत्र के लोगों में भाजपा की नीतियों, विचारधारा और कार्यशैली के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोग बढ़ चढ़कर भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश को समृद्ध बना रही है। लोग भाजपा द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के कारण देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो रहा है। देश हमारा विकसित राष्ट्र बने, इसके लिए सभी मिलकर बीजेपी को मजबूत करें। भाजपा मजबूत होगी, तो मोदी जी- योगी जी के हाथ मज़बूत होंगें। पार्टी के मजबूत होने से देश मजबूती के साथ सभी समस्याओं का सामना करने में सक्षम बनेगा। देश हमारा सुरक्षित हाथों में बना रहे, इसलिए आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के सदस्य बनें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। हर गरीब और जरूरतमंद की सेवा करें यही पार्टी की सच्ची सेवा होगी।

एके शर्मा ने जनसमुदाय को दिलाई स्वच्छता की शपथ, हर हफ्ते श्रमदान करने का लिया संकल्प

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सभी लोग मिलकर भाजपा को और सशक्त बनाएं, सभी सक्रिय होकर स्वयं सदस्य बने और दूसरों को भी बनाएं। उन्होंने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने का बहुत ही आसान तरीका है, भाजपा के रेफरल लिंक nm-4.com/bjpmem/VASZWQ को फॉलो करें या भाजपा के रेफरल कोड- 8929127971 को भरकर या VASZWQ कोड़ के माध्यम से भाजपा की सदस्यता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम में विक्ट्री इंटर कॉलेज के प्रांगण में बीजेपी के सदस्यता महाअभियान में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक नारद राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ, धर्मेन्द्र राय प्रबन्धक विक्ट्री इण्टर कॉलेज, डॉक्टर राहुल राय, शंकर मिश्र ब्लॉक प्रमुख बड़राव, प्रदीप राय ब्लॉक प्रमुख दोहरीघाट, राममूरत शाही, रामाश्रय राय, दुर्ग विजय राय शामिल रहें।

विधानसभा मोहम्मदाबाद गोहना के करहा में विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुश्री पूनम सरोज, डॉक्टर उमेश सरोज, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, मंडल अध्यक्ष ओंकारम सिंह, अखिलेश तिवारी, दुर्गविजय राय, सुमित राय, ग्राम प्रधान सुजीत राय, आनंद सिंह रैकवार, त्रिभुवन प्रसाद, रामशरण चौहान, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी और रितिक सिंह ने प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmabjp membership drive 2024bjp sadsyata abhiyan 2024mau newsup news
Previous Post

‘… सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, अनुज सिंह के एनकाउंटर के बाद बोले सीएम योगी

Next Post

हम बंटे थे तो कटे थे, इसलिए पांच सौ वर्ष तक अयोध्या में इंतजार करना पड़ाः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
CM Yogi

हम बंटे थे तो कटे थे, इसलिए पांच सौ वर्ष तक अयोध्या में इंतजार करना पड़ाः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी से एक्टर नाना पाटेकर ने की भेंट

01/10/2022
Deoria massacre

जनसहयोग से ही सफल होगी सेफ सिटी परियोजना : सीएम योगी

25/08/2023
cm yogi

CM योगी सरकार की  सफल नीति का परिणाम, प्रदेश में अब महज 8,101 एक्टिव केस

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version