• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Writer D by Writer D
27/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
firing on property dealer

firing on property dealer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया। हमलावरों ने जौनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर संदीप कुमार (40 वर्ष) पर बेहद करीब से ताबड़तोड़ तीन गोलियां (Firing) बरसा दीं। लहूलुहान हालत में संदीप को तुरंत एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को अत्यंत चिंताजनक (क्रिटिकल) बताया है।

ऑफिस पहुंचते ही घात लगाकर बैठे शूटर ने किया हमला:

डीसीपी साउथ अमित आनंद ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले संदीप कुमार वर्तमान में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराए के मकान में परिवार सहित रहते हैं और कल्ली पश्चिम क्षेत्र में अपना प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपने कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर के लिए रवाना हुए थे। साढ़े बारह बजे जैसे ही वे ऑफिस पहुंचे और कार से उतरकर फोन पर बात करते हुए आगे बढ़े, तभी पहले से घात लगाकर बैठे एक शूटर ने उन पर हमला कर दिया।

50 सेकंड में वारदात को अंजाम दे हुए फरार:

पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज बरामद हुआ है, जिससे साफ होता है कि हमलावरों ने पूरी वारदात को महज 50 सेकंड के भीतर अंजाम दिया। फुटेज के अनुसार, चेहरे पर सफेद गमछा लपेटे एक युवक संदीप के करीब आया और उसने बेहद ठंडे दिमाग से एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की। गोलियां संदीप के सिर, सीने और पेट में लगीं, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। वारदात के तुरंत बाद शूटर थोड़ी दूरी पर हेलमेट पहनकर बाइक स्टार्ट खड़े अपने दूसरे साथी के साथ बैठकर रायबरेली रोड की तरफ तेजी से फरार हो गया।

पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन पर जांच शुरू:

गोली चलने की आवाज सुनकर कार में बैठा कर्मचारी विपिन तुरंत बाहर निकला और शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से संदीप को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। डीसीपी साउथ के मुताबिक, हमलावरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीमों को एक्टिव कर दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इस खूनी खेल के पीछे जमीन की रंजिश, प्रॉपर्टी के बिजनेस में भारी रुपये का विवाद या फिर जौनपुर से जुड़ी किसी पुरानी निजी दुश्मनी के कोण (एंगल) को ध्यान में रखकर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।

Tags: lucknow crimeLucknow Newsup news
Previous Post

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

Next Post

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir donation case: Tinnu Yadav raises serious questions
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: टिन्नू यादव ने ट्रस्टी पर उठाए गंभीर सवाल, SIT आज करेगी अहम पूछताछ

18/06/2026
CM Dhami
Main Slider

योग तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की व्यक्ति को प्रेरणा प्रदान करता है: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Gemstones
Main Slider

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

18/06/2026
Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Next Post
CM Dhami

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

यह भी पढ़ें

5G

5जी तकनीक में स्किल्ड होंगे यूपी के युवा

17/05/2023
Nitish Kumar , Mulayam Singh

मुलायम सिंह से मिलने मेदांता पहुंचे नीतीश कुमार

06/09/2022
Yogi

महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का आज लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version