• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहे: एके शर्मा

Writer D by Writer D
03/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चल रही गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ स्थित संगम सभागार में की।

बैठक के दौरान मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत किसी भी पात्र व्यक्ति को आवास से वंचित नहीं रखा जाए। उन्होंने वार्ड-वार कैंप आयोजित कर सभी पात्र परिवारों के आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि आवेदन के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के बाद पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जो अधिकारी मिशन मोड में कार्य करके लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने निदेशक सूडा को शिकायतों एवं सुझावों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नगर विकास मंत्री (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह गरीब एवं वंचित परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करने का अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने और लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों से कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीबों की सेवा करने का इससे अच्छा साधन कोई और नहीं हो सकता। यह योजना गरीबों के सपनों और आशाओं से जुड़ी है, इसलिए हर पात्र व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराना ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

बैठक में निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (दो) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अभी तक 2,52,605 आवास भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं जो कि देश में सर्वाधिक हैं। योजना अंतर्गत पूरे प्रदेश में अभी तक आवास हेतु भारत सरकार के यूनिफाइड वे पोर्टल पर कुल 22 लाख से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

लंबित सर्वाधिक 10 जनपदों क्रमशः कुशीनगर मिर्जापुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, बरेली, महाराजगंज, मेरठ, संत कबीर नगर, मऊ एवं सहारनपुर आदि जिलों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, फिरोजाबाद, बिजनौर, अलीगढ़, झांसी आदि जनपदों में प्रगति बेहतर है।

बैठक में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, सचिव अजय शुक्ला, सचिव अनुज झा, विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनपद स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति के संकल्प पर आधारित है विकसित यूपी का लक्ष्य

Next Post

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Writer D

Writer D

Related Posts

Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Electricity Bill
Main Slider

यूपी में अब नहीं महंगी होगी बिजली! 10% तक प्रस्तावित बढ़ोतरी पर रोक

02/06/2026
Next Post
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

यह भी पढ़ें

Brijbhushan Sharan Singh

‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा’, गोंडा की रैली में बोले बृजभूषण शरण सिंह

11/06/2023
Mamta Banerjee

‘INDIA’ गठबंधन पर गहराए संकट के बादल, ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

24/01/2024
ACS अवनीश अवस्थी सूचना विभाग से हटाए गए

ACS अवनीश अवस्थी सूचना विभाग से हटाए गए, नवनीत सहगल को मिली ज़िम्मेदारी

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version