• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत की प्रभावी व्यवस्था के लिए शिकायतों का ले तुरंत संज्ञान:-ऊर्जा मंत्री

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि किसानों के लिए की जा रही विद्युत आपूर्ति में किसी भी स्तर पर कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि कम मानसून के चलते किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहकर कार्य करना होगा, जिससे कि किसी भी स्तर पर समस्या होने पर तत्काल संज्ञान लिया जा सके।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज शक्ति भवन में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने के लिए बिजली का अपना अलग ही महत्वपूर्ण स्थान होगा। पर्याप्त और निर्बाध बिजली प्रदेश को ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी।

प्रदेश को ट्रिपिंग मुक्त, निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके लिए अनुरक्षण कार्यो पर विशेष जोर दिया जाए, जहां कहीं पर भी जर्जर एवं ढीले तार हो, उसे तत्काल ठीक किया जाए। खराब पोल को हटाए। ट्रांसफार्मर न जले, इसकी नियमित निगरानी की जाए। ओवरलोड ट्रांसफार्मर, फीडर, उपकेंद्र का  मांग के अनुरूप लोड भी बढ़ाया जाए। यह सभी कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए। इसमें ढिलाई से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं इसके सुचारू संचालन में व्यवधान उत्पन्न होगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक को हमें अपने जीवन से दूर करना होगा: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से बहाल रहे, इसके लिए बिजली खपत के सापेक्ष राजस्व वसूली पर भी ध्यान दें। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल दें। समय से नियमित बिल जमा करने के लिए उन्हें प्रेरित भी करें। ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने पर भी जोर दिया जाए।

उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएं। साथ ही प्रदेश को जल्द ही 24 घंटे बिजली मिले, इस पर भी तेजी से कार्य किया जाए

बैठक में पावर कारपोरेशन के चेयरमैन  एम देवराज, प्रबंध निदेशक उत्पादन एवं पारेषण  पी गुरु प्रसाद, प्रबंध निदेशक पावर कारपोरेशन  पंकज कुमार के साथ  विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaenecrgy ministerLucknow Newsup energy
Previous Post

सिंगल यूज प्लास्टिक को हमें अपने जीवन से दूर करना होगा: एके शर्मा

Next Post

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ हर संभव प्रयास कर रही है सरकार: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
AK Sharma

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ हर संभव प्रयास कर रही है सरकार: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Poisonous Milk

रविवार को किये ये कार्य दिलाएंगे सफलता

12/02/2023
Chandigarh University MMS

Chandigarh University MMS कांड पर मचा बवाल, आरोपी लड़की गिरफ्तार

18/09/2022
murder

युवक की हत्या में पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

23/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version