• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
22/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को देवरिया जनपद के भीमपुर पोखरभिंडा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मंच से चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे।” मुख्यमंत्री के इस बयान पर सभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री याेगी (CM Yogi) 655 कराेड़ की 19 परियाेजनाओं का लाेकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बना है। अपराध करने वालों में कानून का भय दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला हेल्पलाइन, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना और पुलिस गश्त जैसी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने युवाओं से समाज में मर्यादा और संस्कार बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। समाज तभी मजबूत होगा जब मातृशक्ति सुरक्षित और सम्मानित होगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सुरक्षा और सुशासन पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनपद को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने 116.54 करोड़ रुपये लागत की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 538.91 करोड़ रुपये लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 292.07 करोड़ रुपये, देवरिया-हाटा मार्ग के चैनेज 2.00 से 22.00 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 74.47 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल रही। मुख्यमंत्री ने इन दोनों प्रमुख सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 475.10 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें 25.86 करोड़ रुपये लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 449.24 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में 66.55 करोड़ रुपये लागत की दो परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 16.39 करोड़ रुपये लागत की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। देवरिया विधानसभा क्षेत्र में 97.41 करोड़ रुपये की सात परियोजनाएं शामिल हैं। उनमें 24.13 करोड़ रुपये लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण और 73.28 करोड़ रुपये लागत की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया तथा जनता को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में अपराध और अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, सदर सांसद, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

Next Post

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
CM Yogi

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

javed pump

प्रयागराज हिंसा: जावेद के घर में मिले अवैध असलहे और विवादित पोस्टर

13/06/2022
Chaka Bai

90 वर्षीय चाका बाई के जीवन में लौटी खुशियां, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने दूर किया उम्र का सन्नाटा

03/03/2026
glow

सिर्फ सेहत ही नही स्किन को भी प्रभावित करता है प्रदूषण, ऐसे करें इसकी हिफाजत

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version