• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनदहाड़े असलहे के बल पर मुंशी से 3 लाख रुपये लूट कर बाइक सवार बदमाश हुए फरार

Writer D by Writer D
20/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
loot

loot

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में सरिया की दुकान के मुंशी से असलहाधारी बदमाशों ने तीन लाख रूपए से भरा बैग और गले की चैन लूट ली। लूट की सूचना के बाद डीसीपी पश्चिम देवेश पाडेण्य, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव और एसीपी बाजार खाला प्रकाश चन्द्र अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जॉच शुरू कर दी। डीसीपी का कहना है कि वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इससे पहले पीजीआई, गाजीपुर और अलीगंज में लूट की घटना हुई थी।

बता दें कि पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर विहार मे अपने परिवार के साथ रहने वाले श्रीपति मिश्रा तालकटोरा के धनिया महरी पुल के पास शुभि टे्रडिग कम्पनी सरिया की दुकान मे बतौर मुंशी पिछले कई वर्षो से काम कर रहे है। श्रीपति मिश्रा शुक्रवार की शाम दुकान की बिक्री का तीन लाख रूपया एक बैग मे रख कर शाम करीब 6 बजे अपनी मोटर साईकिल सेे घर की तरफ  जा रहे थे। श्रीपति जैसे ही आलम नगर ओवर ब्रिज पर पहुंचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा दिखा कर नोटो से भरा बैग और गले मे पहनी हुई सोने की चैन लूट ली। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए । सूचना पुलिस को दी गई तो तालकटोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसीपी बाजार खाला प्रकाश चन्द्र अग्रवाल का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जॉच की जा रही है। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि घटना के सम्बन्ध मे जांच की जा रही है।

घर के अंदर मिला बुटिक संचालिका का शव, प्रेमी पर लगा आरोप

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक श्रीपति जहां से चले और जहां लूट की घटना हुई है। इस बीच कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। उनके फुटेज देखें जा रहे है।

हेलमेट लगाए थे बदमाश

श्रीपति के मुताबिक बाकइ सवार बदमाशों ने हेलमेट लगाया था। मूंह पर मास्क भी लगा हुआ था। जिसके कारण वह पहचान नहीं पाए।

तीन और डेढ़ का फंस रहा मामला

श्रीपति के मुताबिक उसके पास तीन लाख रुपये थे। जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो उसके पास डेढ़ लाख रुपये ही मौजूद थे।

Tags: Lucknow News
Previous Post

बैंक का ताला तोड़ रहा शातिर रंगे हाथ चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक आरक्षी घायल

Next Post

इकाना स्टेडियम में महिला क्रिकेट मैच आज, यातायात में रहेगा फेरबदल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
World Cup

इकाना स्टेडियम में महिला क्रिकेट मैच आज, यातायात में रहेगा फेरबदल

यह भी पढ़ें

irrfan khan son babil

इरफान खान के बेटे बाबिल ने दिखाई अपने बचपन की झलक

28/11/2020
murder

छेड़खानी के आरोप में अधेड़ की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या

20/02/2021
Udyami Mitra

उद्यमी मित्रों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

29/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version