• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्यमी मित्रों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

Writer D by Writer D
29/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Udyami Mitra

Udyami Mitra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरुप यूपीजीआईएस-23 में आये 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों की सहायता के लिए नियुक्त 105 उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra) का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ, जो 14 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम योगी के सलाहकार अरविंद कुमार और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने दीप जलाकर किया।

14 दिनों में आयोजित किए जाएंगे 26 प्रशिक्षण सत्र

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 14 दिनों के दौरान कुल 26 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न निवेशोन्मुख नीतियों, नियमों, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और विभिन्न पोर्टलों की जानकारी के साथ औद्योगिक क्षेत्रों की यात्रा शामिल है। इन सत्रों को विभाग-वार निर्धारित किया गया है, जिसमें योगी सरकार की प्रमुख परियोजनाएं जैसे ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था का विकास, डिफेंस कॉरिडोर के साथ राजस्व संहिता, लैंड बैंक एवं भूमि की दरें, आवंटन प्रक्रियाएं, स्वीकृतियों आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को व्यापक इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के बारे में बताया गया। इसके साथ ही प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने और सुविधा प्रदान करने के लिए घोषित विभिन्न सुधारों संग नीतियों से भी अवगत कराया। सीएम योगी के सलाहकार अरविंद कुमार ने मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क, फाॅर्मा पार्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और डिफेंस कॉरिडोर के छह नोड्स जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, जिला मुख्यालय और औद्योगिक प्राधिकरणों में तैनात होंगे उद्यमी मित्र (Udyami Mitra)

कार्यक्रम के उद्धाटन समारोह में यूपीजीआईएस-23 से पहले अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू रोड शो के सफल आयोजन के साथ निवेशक सुविधा के लिए विकसित किए गए समर्पित पोर्टल्स जैसे- सिंगल विंडो निवेश मित्र पोर्टल, निवेशक संबंध प्रबंधन प्रणाली – निवेश सारथी पोर्टल, ऑनलाइन प्रोत्साहन प्रबंधन प्रणाली के बारे में बताया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शासन की संरचना, संवैधानिक संरचना, विधानमंडल, सचिवालय और जिला एवं मंडल प्रशासन पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसके अनुसार उद्यमी मित्रों (Udyami Mitra) को जिलों में तैनात किया जाएगा।

योगी की रणनीति से दोनों सीटों पर फहराया भगवा

यहां वे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त को रिपोर्ट करेंगे। मालूम हो कि प्रशिक्षण के बाद उत्तर प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर निवेशकों के सामने आने वाली समस्याओं के निवारण के लिए उद्यमी मित्रों को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, जिला मुख्यालय और औद्योगिक प्राधिकरणों में तैनात करेगी।

Tags: Lucknow NewsUdyami MitraYogi News
Previous Post

योगी की रणनीति से दोनों सीटों पर फहराया भगवा

Next Post

मोदी का कार्यकाल आजाद भारत का स्वर्णिम युग: पुरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Hardeep Puri

मोदी का कार्यकाल आजाद भारत का स्वर्णिम युग: पुरी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

69000 assistant teacher

69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया 30 जून तक होगी पूरी

19/06/2021
arrested

पेट्रोल पम्प लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

27/03/2022
Sharadiya Navratri

आप पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, नवरात्रि में करें ये उपाय

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version