• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ की स्वच्छता में मील का पत्थर साबित हो रहा है MRF सेन्टर: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ के ग्वारी क्षेत्र में मे०लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित 10 MTD मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेन्टर का महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। दौरे का उद्देश्य लखनऊ शहर में कचरा प्रबंधन और पुनर्चक्रण की व्यवस्था की समीक्षा करना और इसे और अधिक कुशल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का आंकलन करना था।

ग्वारी MRF केंद्र, जो 10 मिट्रिक टन प्रति दिन (MTD) कचरे की छंटाई और पुनर्चक्रण की क्षमता रखता है, लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित यह एक अत्याधुनिक सुविधा है। यह केंद्र ठोस कचरे के संग्रह और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे लखनऊ को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की दिशा में मदद मिल रही है।

Image

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि ग्वारी MRF सेन्टर लखनऊ की स्वच्छता में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह केंद्र कचरे को सही तरीके से छांटकर पुनर्चक्रण के लिए भेजने में सक्षम है, जिससे शहर का पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिल रही है। हमारा उद्देश्य ऐसे और भी केंद्र स्थापित कर लखनऊ को स्वच्छता में अग्रणी बनाना है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में ग्वारी एमआरएफ सेन्टर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह एमआरएफ सेन्टर न केवल कचरे के सही निपटान को सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि इससे शहरवासियों में जागरूकता भी बढ़ रही है।

नगर आयुक्त ने कहा कि लखनऊ नगर निगम नागरिकों को बेहतर कचरा प्रबंधन सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। 10 मिट्रिक टन प्रति दिन क्षमता वाला यह सेन्टर इस दिशा में एक अहम कदम है. और हमारा लक्ष्य भविष्य में इस क्षमता को और बढ़ाना है ताकि शहर के सभी क्षेत्रों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

में० लखनऊ स्वच्छता अभियान एवं लखनऊ नगर निगम सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने एमआरएफ सेन्टर के संचालन का गहन अवलोकन किया और मे० लखनऊ स्वच्छता अभियान के कर्मचारियों से उनके अनुभव साझा किए। साथ ही, भविष्य में इस सेन्टर की क्षमता को और बढ़ाने और इसे और भी कुशल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा PCTS: एके शर्मा

इस मौके पर लखनऊ नगर निगम व मे० लखनऊ स्वच्छता अभियान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantri
Previous Post

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा PCTS: एके शर्मा

Next Post

वेंडिंग जोन को नागरिकों और वेंडर के लिए बनाएं और अधिक उपयोगी: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
Next Post
AK Sharma

वेंडिंग जोन को नागरिकों और वेंडर के लिए बनाएं और अधिक उपयोगी: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला, अब शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 100 लोग

19/09/2021
CM Yogi

सिंगापुर में मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹60 हजार करोड़ के हुए एमओयू: सीएम योगी

24/02/2026
UGC NET

UGC NET ने जारी किया रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

19/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version