• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा PCTS: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) द्वारा लखनऊ के विनीत खंड-6 में मे0 लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा लगभग 2.5 करोड़ की लागत से निर्मित 50 मिट्रिक टन प्रतिदिन (MTD) क्षमता वाले पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) का उद्घाटन महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में किया गया। यह ट्रांसफर स्टेशन लखनऊ में कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक कुशल और सुसंगठित बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

यह पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) ठोस कचरे के कुशल संग्रह, और निपटान के लिए डिजाइन किया गया है। इस अत्याधुनिक सुविधा की स्थापना से कचरे को सीधे स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा और कचरे का निपटान भी अधिक प्रभावी तरीके से किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लखनऊ को एक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाना है।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह 50 MTD क्षमता वाला पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) लखनऊ की कचरा प्रबंधन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे शहर में कचरा निपटान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और हम स्वच्छता में नए मानक स्थापित कर पाएंगे। इससे न केवल कचरा प्रबंधन की दक्षता में वृद्धि होगी, बल्कि हमारे शहर के पर्यावरण को भी संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

Image

यह कचरा प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण नवाचार है, जो लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा। इससे लखनऊ नगर निगम की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन योजना को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और शहरवासियों को एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिलेगा।

नगर निगम के किसी भी वार्ड में कहीं पर भी लिगेसी वेस्ट, कूड़े का ढेर, ब्लैक स्पॉट न दिखे: एके शर्मा

इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ एवं मे० लखनऊ स्वच्छता अभियान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

वन्य जीव से बचाव को लेकर स्कूली छात्रों को जागरूक करेगी योगी सरकार

Next Post

लखनऊ की स्वच्छता में मील का पत्थर साबित हो रहा है MRF सेन्टर: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Next Post
AK Sharma

लखनऊ की स्वच्छता में मील का पत्थर साबित हो रहा है MRF सेन्टर: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Rape

खेत में मिला मासूम का शव, दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका

22/06/2021
AK Sharma

कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है : ए.के. शर्मा

12/08/2026
योगी

सुपर स्पेशिलियटी बाल रोग चिकित्सा संस्थान का निर्माण कार्य 30 तक करें पूरा : योगी

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version