• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन्य जीव से बचाव को लेकर स्कूली छात्रों को जागरूक करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
29/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Wildlife Week

Wildlife Week

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए निरंतर प्रयत्न कर रही है। हाल के दिनों में वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को देखते हुए बचाव को लेकर योगी सरकार अब स्कूली बच्चों को भी जागरूक करेगी। इस निमित्त योगी सरकार के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में दो से आठ अक्टूबर तक ‘वन्य प्राणि सप्ताह’ (Wildlife Week) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक तरफ जहां स्कूली छात्रों को जागरूक किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ राज्य पक्षी सारस, राज्य वन्य पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन, सर्प आदि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए वन्य जीव व पर्यावरण पर आधारित कई कार्यक्रम होंगे।

लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर प्राणि उद्यान में विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाले वन्य प्राणि सप्ताह (Wildlife Week) के अंतर्गत राज्य पक्षी सारस, राज्य वन्य पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन, सर्प आदि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। जनपद व तहसील स्तर पर विद्यालयों में वन्य प्राणि व उनके संरक्षण को लेकर अनेक कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चों के बीच वाद-विवाद, भाषण व चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

वहीं योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर व कानपुर प्राणि उद्यान में 12 वर्ष तक के स्कूली बच्चों को निःशुल्क प्रवेश भी मिलेगा। बच्चों को स्कूली यूनिफॉर्म में परिचय पत्र के साथ आना होगा। वहीं जिला स्तरीय वन प्रभागों की ओर से इच्छुक लोगों व छात्र-छात्राओं को वन विहारों का भ्रमण कराया जाएगा। ग्राम वन समिति व ईको विकास समितियों की ओर से भी कई कार्यक्रम होंगे।

लखनऊ में वन्य जीव व पर्यावरण पर आधारित अनेक प्रतियोगिताएं होंगी

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि लखनऊ में भी वन्य प्राणि सप्ताह (Wildlife Week) के तहत स्कूली बच्चों के साथ ही खुला वर्ग के लिए भी अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतियोगिताएं वन्य जीव व पर्यावरण से ही जुड़ी होंगी। दो अक्टूबर को स्कूली बच्चों के लिए बारादरी में तीन वर्ग में वन्य जीव व पर्यावरण पर आधारित वाइल्ड लाइफ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। डकपांड विजिटर शेड में राज्य पक्षी सारस के संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता के जरिए स्कूली बच्चों का ज्ञानवर्धन किया जाएगा। तीन अक्टूबर को वन्य जीव व पर्यावरण पर ही आधारित मेहंदी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता होगी।

36.51 करोड़ पौधरोपण के बाद अब वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार

पांच अक्टूबर को वन्य जीव व पर्यावरण पर आधारित फेस पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट से जुड़ी प्रतियोगिता होगी। छह अक्टूबर को वन्य जीव व पर्यावरण पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता भी दो वर्ग में पहले वर्ग में कक्षा छह से आठ तथा दूसरे वर्ग में 9 से 12 तक के बच्चे शामिल होंगे।

वन्य जीवों के जबड़े, नाखून, पंजे से जुड़ी आर्ट प्रतियोगिता, सात को फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। इसका थीम वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया होगी। सारस संरक्षण पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता होगी। आठ अक्टूबर को लखनऊ प्राणि उद्यान परिसर में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Tags: Lucknow NewsWildlife WeekWildlife Week 2024
Previous Post

धर्म, लोक और राष्ट्र कल्याण को समर्पित था भाईजी का जीवन: सीएम योगी

Next Post

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा PCTS: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
AK Sharma

लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा PCTS: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

50 people sick

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 50 लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

14/04/2021
Dark Skin

इन उपायों से सांवली त्वचा झट से हो जाएगी गोरी

24/04/2026
Ankit Baliyan

अंकित बालियान की हत्या के पीछे कौन? गोगी गैंग की कथित पोस्ट से जांच को मिला नया एंगल

27/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version