• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंकित बालियान की हत्या के पीछे कौन? गोगी गैंग की कथित पोस्ट से जांच को मिला नया एंगल

Writer D by Writer D
27/08/2026
in उत्तर प्रदेश, शामली
0
Ankit Baliyan

Ankit Baliyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली: हरियाणवी गायक अंकित बालियान (Ankit Baliyan) की सरेआम हत्या के मामले में जांच के बीच गोगी गैंग से जुड़ी एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि अंकित गैंग के विरोधियों के संपर्क में थे और उन्होंने गोगी गैंग से जुड़ी घटना पर गाना बनाया था।

पोस्ट में आगे भी धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पोस्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

कार में बैठते ही शुरू हुई फायरिंग

अंकित बालियान बुधवार शाम आर्यपुरी नाला पटरी स्थित जिम पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार जिम से निकलने के बाद जैसे ही वह अपनी स्कॉर्पियो में बैठे, बाइक सवार चार हमलावर वहां पहुंचे और गाड़ी का दरवाजा खोलकर फायरिंग कर दी।

अंकित के शरीर में पांच गोलियां लगीं। हमलावरों ने कई राउंड फायर किए और इसके बाद बाइक से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

फोन कॉल की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात से पहले अंकित को जिम में एक फोन आया था। फोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर उनकी बहस हुई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कॉल किसकी थी और उसका हत्या से कोई संबंध था या नहीं।

अंकित की बढ़ रही थी राजनीतिक सक्रियता

35 वर्षीय अंकित मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में गायक और अभिनेता के रूप में पहचान बनाई थी। उनके कई गाने और म्यूजिक वीडियो चर्चित रहे।

हाल के दिनों में वह राजनीति में भी सक्रिय होने की तैयारी कर रहे थे। जिला पंचायत चुनाव में वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के तौर पर उनके पोस्टर लगाए गए थे।

हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन

अंकित की हत्या की खबर के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगाया गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश के साथ-साथ हत्या की वजह और सामने आई कथित गैंग पोस्ट के बीच संबंध की भी जांच कर रही है।

Tags: Ankit Baliyan
Previous Post

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Next Post

आसमान से खेत में आ गिरा ट्रेनिंग विमान, कानपुर में दो ट्रेनी पायलटों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed.

आसमान से खेत में आ गिरा ट्रेनिंग विमान, कानपुर में दो ट्रेनी पायलटों की मौत

यह भी पढ़ें

CM Dhami honored women self-help groups

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार: मुख्यमंत्री

11/08/2025
Share Market

नहीं संभल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 700 अंक टूटा

25/10/2024

बस से स्कूल जा रहे बच्चे की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version