• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

Writer D by Writer D
10/10/2026
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के बीच नारी शक्ति का एक रूप निर्णय लेने के साहस में भी दिखता है। सही समय पर लिया गया एक निर्णय न सिर्फ एक महिला का, बल्कि पूरे गांव का भविष्य बदल सकता है। यह कहानी है वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक स्थित पतेरवा गांव की युवा ग्राम प्रधान कविता की। कभी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ काम करने वाली कविता आज पूरे गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनकी पहचान सिर्फ ग्राम प्रधान के रूप में नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच अपनी अलग जगह बनाने वाली ‘प्रधान दीदी’ के रूप में है।

घर की चारदीवारी से आगे बढ़ने का फैसला

कविता मिर्जापुर के एक किसान परिवार से आती हैं। बीए की पढ़ाई पूरी करते ही वर्ष 2017 में उनकी शादी वाराणसी के मिथिलेश कुमार भारती से हो गई। शादी के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं, लेकिन खुद को सिर्फ घर तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने तय किया कि वह गांव की महिलाओं के साथ जुड़कर कुछ करेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करते हुए उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के बीच रहकर उन्हें गांव की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझने का मौका मिला।

समूह से मिली फैसले लेने की सीख

मिशन से जुड़कर कविता ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पापड़, मुरब्बा, अचार और अगरबत्ती बनाने जैसे कुटीर उद्योगों में काम किया। इन गतिविधियों से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयास किए जाते हैं। इस काम ने कविता को महिलाओं की चुनौतियों, उनकी जरूरतों और सामूहिक प्रयास की ताकत से परिचित कराया। इस समूह से उन्होंने सीखा कि जब महिलाएं अपने फैसले खुद लेती हैं, तो बदलाव की शुरुआत होती है। कविता बताती हैं कि इस दौरान वह योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव के लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करती थीं। लगातार लोगों के बीच रहने से उनके प्रति भरोसा बढ़ता गया।

भरोसे ने दिया बड़ा फैसला लेने का हौसला

वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित हुआ। गांव में कविता की सक्रियता और शिक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया। उनका कहना था कि जब वह लोगों की मदद कर ही रही हैं, तो गांव की जिम्मेदारी भी संभालें। यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि इसके साथ परिवार और गांव दोनों की अपेक्षाएं जुड़ी थीं। फिर भी कविता ने इसे जिम्मेदारी के साथ-साथ गांव की समस्याओं के समाधान का अवसर माना और चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के समर्थन से गांव की बहू कविता ग्राम प्रधान बन गईं।

विंध्याचल की धरती से काशी तक का सफर

मां विंध्यवासिनी धाम की वजह से प्रसिद्ध मिर्जापुर जिले की कविता की शादी काशी के चिरईगांव ब्लॉक स्थित पतेरवा गांव में हुई। परिवार गांव में ही दुकान चलाता है, जबकि विधि स्नातक मिथिलेश एक इवेंट कंपनी से जुड़कर काम करते हैं। लगभग पांच हजार की आबादी वाले पतेरवा गांव में करीब 2,700 मतदाता हैं। ऐसे गांव में स्वच्छ पेयजल, सड़क, स्वच्छता, पंचायत भवन, लाइब्रेरी, परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प, खेल का मैदान, सरकारी योजनाओं का लाभ और ग्रामीणों की जरूरतों से जुड़े मुद्दे ग्राम प्रधान की जिम्मेदारियों का अहम हिस्सा होते हैं। हर दिन नए फैसले लेने की यह कसौटी कविता के सामने भी है, जिसमें गांव की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। कविता उदाहरण हैं कि सही निर्णय लेकर महिलाएं सामाजिक बदलाव और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Tags: up news
Previous Post

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

Next Post

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘12 बजे तक अली-अली, फिर बजरंग बली’, अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज

10/10/2026
Next Post

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

यह भी पढ़ें

Horoscope

21 मार्च राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता लेकर आया आज का दिन

21/03/2023
CM Yogi

सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन

21/12/2023
saree

साड़ी के साथ अपनाएं ये टिप्स, दिखेंगी पहले से ज्यादा खूबसूरत

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version