• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा की सदस्यता लेना आवश्यक: एके शर्मा

Writer D by Writer D
05/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्ज मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रभार जिले सिद्धार्थनगर पहुंचकर भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य अभियान मात्र सदस्य बनना नहीं है बल्कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए यह बहुत आवश्यक है। सशक्त भाजपा ही विकसित भारत बना सकती है। देश का समग्र विकास कर सकती है। यही हमारा संकल्प होना चाहिए। पार्टी प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी। पार्टी द्वारा 8800002024 नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल करके प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल सदस्य बनाए जाएंगे। नमो ऐप के माध्यम से भी सदस्य बन सकते हैं, दूसरे को भी सदस्य बना सकते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को जिले में सफल बनाने एवं पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने की तैयारियों पर रणनीतिक चर्चा कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उत्साहवर्धन किया।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि 02 सितम्बर को सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। जय अभियान तीन चरणों में चलेगा। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिसकी भी पार्टी की सदस्यता है, उनको भी दोबारा नए सिरे से सदस्यता लेनी है।

प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि वर्ष 2014 से  प्रधानमंत्री और सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से 18 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी के इस सदस्यता अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर बीजेपी को मजबूत करे और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 02 सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जबकि तीसरा चरण 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा। अंतिम चरण के सदस्यता अभियान में पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही सदस्य बना जा सकता है। जबकि अपरिहार्य परिस्थितियों में जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं है या इंटरनेट की दिक्क़त है, उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाने की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान में सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र पर उपस्थित रहकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। दूसरे चरण में 01 से 15 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न वर्ग जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए समूह विशिष्ट संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 10 नवंबर,2024 को सभी अभियानों का समापन एक बड़े समारोह कार्यक्रम के बाद होगा।

एके शर्मा ने बीजेपी सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ, कहा- प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी पार्टी

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लोगों से इस महा अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश के विकास में आप सभी हमारे साथ आये और 2024 के इस व्यापक सदस्यता अभियान को सफल बनायें।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, माननीय विधायकगण सर्व जय प्रताप सिंह एवं श्याम धनी राही, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी महेश शुक्ला, जिला सदस्यता अभियान संयोजक रामकुमार कुंवर, जिला सह सदस्यता प्रमुख दीपक मौर्य, जिला सदस्यता प्रमुख अरविंद उपाध्याय, मंगल चौरसिया के साथ भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इसी प्रकार सिद्धार्थनगर के मधुकरपुर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, वार्ड नं 3 में आयोजित सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, सभासद श्याम देव प्रजापति, रामकुमार कुंवर, लाल जी त्रिपाठी, गोविंद माधव, एसपी अग्रवाल, दीपक मौर्य, अरविंद उपाध्याय, महेश वर्मा , विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, फतेहबहादुर सिंह उपस्थित रहें।

Tags: ak sharmabjp sadsyata abhiyan 2024siddharthnagar news
Previous Post

सीएम योगी ने कहा: अयोध्या धाम और तमिलनाडु का एक विशेष रिश्ता है जो हजारों वर्षों की परंपरा को दर्शाता है

Next Post

बहराइच के खेतों में फिर दिखा आदमखोर भेड़िया, कैमरे में हुआ कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
Wolf

बहराइच के खेतों में फिर दिखा आदमखोर भेड़िया, कैमरे में हुआ कैद

यह भी पढ़ें

Scholarship Scam

छात्रवृति घोटाले का आरोपी कैशियर गिरफ्तार, 75 लाख रुपए का किया था गबन

25/11/2020
Blackmail

जल शक्ति राज्य मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश, मामला दर्ज

13/02/2023
Prateek Jain

मुख्य विकास अधिकारी ने शहर में बॉयोकम्पोस्टर स्थापित करने के दिए निर्देश

05/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version