• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी युग़ पुरुष है, जिन्होंने देश की नींव को मजबूत किया: एके शर्मा

वर्ष 2014 के बाद वाला भारत प्रभाव वाला है, जबकि पहले वाला अभाव वाला था

Writer D by Writer D
12/06/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर गुरुवार को अपने गृह जनपद मऊ पहुंचकर वहां पर आयोजित “प्रोफेशनल मीट” कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया तथा मोदी जी के कार्यों का प्रदर्शन करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। एके शर्मा (AK Sharma) ने शाम को नगर पालिका परिषद मऊ अंतर्गत काझाखुर्द के वार्ड नंबर 04 में लगभग 09 करोड रुपए की लागत से सीवरेज और जल निकासी के लिए बनने वाले नाले का शिलान्यास किया तथा उपस्थित लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं भी जानी।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 2014 के बाद वाला भारत प्रभाव वाला है चाहे देश के अंदर की बात हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की और इसके पहले का भारत अभाव वाला था, जिसमें बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, रेल नेटवर्क व विकास का चारों ओर अभाव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत एक समृद्ध और सशक्त देश बनने की ओर अग्रसर है। पहले चीन में दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे अच्छी चीजे देखने को मिलती थी लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत में बेमिसाल कार्य हुए हैं और पूरी दुनिया में भारत का नाम महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जाना जाता है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाना, दुनिया का दूसरा बड़ा नेशनल हाईवे नेटवर्क बनाना, पश्चिम बंगाल के हुगली में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाना, जम्मू कश्मीर में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज बनाना, दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर ’यशोभूमि’ बनाना, गुजरात के कच्छ के रण में दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा का प्लांट लगाना आदि कार्य किए गए और महाकुंभ में दुनिया का सबसे बड़ा 67.50 करोड़ श्रद्धालुओं का समागम करना शामिल है। कहा कि मोदी जी के कार्यों से दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि देश में ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक, पोत, विमान, आधुनिक रायफल बनाकर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया गया, वहीं राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कर देश की संस्कृति और विरासत को मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी विरासत के साथ विकास और समृद्धि के साथ संस्कृति पर ध्यान दे रहे। उन्होंने पारदर्शिता के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ कार्यों को करना तथा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलना सिखाया। कांग्रेस के समय में हर तीसरे महीने घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसा भीखमंगा देश भारत को धमकी दे रहा, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी शर्तों पर उसे सबक सिखाया। मोदी जी पाकिस्तान के साढे तीन गुना से ज्यादा लोगों के बराबर करीब 81 करोड़ लोगों को खाने के लिए मुफ्त राशन दे रहे, इलाज के लिए 55 करोड लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। 04 करोड लोगों को पीएम आवास दिया गया।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि पश्चिम के लोगों की दृष्टि में भारतीयों की सोच बहुत छोटी होती थी। मोदी जी ने स्पीड और स्किल के साथ भारतीयों की सोच को बहुत बड़ा बना दिया। उन्होंने विकास की प्रक्रिया को सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी बनाया, जिससे गरीबों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई। मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में दुनिया में 142 नंबर से 55 नंबर पर आया। दुनिया में 11 वीं अर्थव्यवस्था से 04 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी ने 04 हजार से ज्यादा अनुपयोगी कानूनो को भी हटाया। एयरपोर्ट के पास बिल्डिंग बॉयलाज में भी सुधार किया। गुजरात में उन्होंने नवयुवकों को अपने प्रमाण पत्र स्वयं प्रमाणित करने का अधिकार दिया। मोदी जी युग़ पुरुष है, जिन्होंने देश की नींव को मजबूत किया। मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक हमारा देश दुनिया का सबसे समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनकर उभरेगा।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र उत्थान एवं जनकल्याण के लिए जो सपने देखे उसकी मजबूत नींव 2014 के बाद रखी गई और 11 वर्षों में ही इसके सफल और सुखद परिणाम देखने को मिले, मोदी जी ने महिला, गरीब, किसान व युवाओं के कल्याण के लिए इतने कार्य किये है, जिनको एक जगह लिख पाना संभव नहीं है। कुछ ऐसे कार्य हुए है, जो मोदी जैसा सच्चा सेवक ही कर सकता है। महिलाओं के उत्थान, कल्याण व सम्मान के लिए जो कार्य हुए इसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, ⁠ट्रिपल तलाक, मुद्रा योजना, ⁠सुकन्या योजना, आर्मी में महिलाओं को परमानेंट कमीशन, ⁠30 करोड़ महिलाओ को बैंकिंग से जोड़ना, ⁠नारी शक्ति अधिनियम संबंधी कार्य किए गए।देश हित व मां भारती के सम्मान के लिए ऑपरेशन सिंदूर, ⁠2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में एयर स्ट्राइक, जम्मू कश्मीर से⁠ धारा 370 हटाना, देश हित में ⁠नोट बंदी, जीएसटी, बेहतरीन सड़कें, रेल, ब्रिज, टनल का निर्माण कराना। किसान कल्याण के लिए 2013-14 की तुलना में कृषि बजट 05 गुना बढ़ाया गया, ⁠25 करोड़ सॉयल हेल्थ कार्ड, ⁠किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा 03 लाख से बढ़ाकर 05 लाख, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ⁠पीएम सम्मान निधि दी गई। इसी प्रकार युवा कल्याण में युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, ⁠पीएम योजना, ⁠प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ मिला। अंतरिक्ष क्षेत्र में मंगलयान, ⁠चन्द्रयान-3, अन्य सेटेलाइट्स भेजे गए। गरीब कल्याण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, ⁠आयुष्मान भारत योजना, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, ⁠जन धन योजना, ⁠प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित किए गए।

इसके अलावा स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया, स्वामित्व योजना एवं ऐसी अन्य कई योजनाओं के साथ वो कर दिखाया जो पिछले 70 वर्षों में नहीं हो पाया था। आज विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, सबसे ऊँचा रेल ब्रिज एवं सबसे ऊँची प्रतिमा भारत में है। ’सबका साथ, सबका विकास’ के भाव और ’अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करते हुए पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ी और वर्षों से पड़ी विकास की बंजर जमीन पर ऐसी बारिश हुई है, जिससे पूरा देश हरा भरा हो गया।
उन्होंने कहा कि तभी लोग बोलते हैं- “मोदी है तो मुमकिन है”।

उन्होंने (AK Sharma) गुजरात के अहमदाबाद में अपरान्ह 1ः40 पर प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी और अन्य यात्रियों के आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्ति की।

इस कार्यक्रम में विधायक बांसडीह बलिया केतकी सिंह, जनपद प्रभारी मऊ रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष मऊ रामाश्रय मौर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत मऊ मनोज राय, क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र सुनील गुप्ता, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, मुन्ना दुबे व प्रवीण गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष मऊ, अखिलेश तिवारी जी क्षेत्रीय मंत्री व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मऊ, पूनम सरोज, पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रधानाचार्य व शिक्षक सहित अन्य गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति उपस्थित रही।

Tags: ak sharma
Previous Post

नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में प्रथम स्थान आया उत्तराखंड: धामी

Next Post

धार्मिक स्थलों की गरिमा अक्षुण्ण रखते हुए मूलभूत सुविधाओं का करें विकास: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
उत्तर प्रदेश

यूपी कॉलेज में खूनी खेल: छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कैंपस में भारी तनाव

20/03/2026
Poision
उत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत

20/03/2026
Jayant Chaudhary
Main Slider

जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद से आया कॉल

20/03/2026
Infrastructure
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 9 वर्षों में यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसफॉर्मेशन

20/03/2026
Dhami cabinet expanded, five MLAs took oath as ministers
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

20/03/2026
Next Post
CM Yogi

धार्मिक स्थलों की गरिमा अक्षुण्ण रखते हुए मूलभूत सुविधाओं का करें विकास: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

आधी रात में आग का तांडव, 125 झोपड़ी, खाद्यान्न, पशुचारा और चौकी सबकुछ जलकर राख

08/06/2023
Sambhal Jama Masjid

संभल जामा मस्जिद में गूंजे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, नमाजियों ने लहराएं तिरंगा

25/01/2025
Food Poisoning

कुट्टू का आटा खाने से 100 लोगों की बिगड़ी हालत, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

31/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version