• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ गुजरात का अभूतपूर्व विकास: एके शर्मा

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरत/लखनऊ। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार  एके शर्मा (AK Sharma)  गुजरात विधानसभा के चुनाव में प्रचार हेतु आज सूरत पहुंचे जहां उत्साही कार्यकर्ताओं और शुभेच्छुओं ने उनका सूरत पहुँचने पर ज़ोरदार स्वागत-सम्मान किया। शर्मा ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में हम सब मिलकर गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक त दर्ज करेंगे शाम को उन्होंने सूरत शहर की 164-उधना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी  मनुभाई पटेल के पक्ष में हज़ारों लोगों की  संख्या एवं गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री  नितिन पटेल  एवं पूर्व मंत्री  नरोत्तम पटेल  की उपस्थिति में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

उनके बोलने से पहले  नितिन पटेल  ने  शर्मा  के बारे में अपने स्वयं के उम्दा संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि शर्मा  जब उनके गृह जनपद मेहसाणा के DM थे। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए, जिससे प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में  शर्मा के गुजरात और देश के लिए किए गए प्रयासों की भी उन्होंने प्रशंसा की। पटेल ने  शर्मा द्वारा गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों  और योजनाओं में प्रत्यक्ष योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

शर्मा ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के योगदान को विशेष रूप से गुजरात एवं सूरत में किए गए कार्यों को लोगों को याद कराया।

उन्होंने उत्तर भारतीय समाज को विशेष रूप से कहा कि जिस प्रकार गुजरात ने उनको सम्मान दिया है वैसे ही आप लोग प्रधानमंत्री  का साथ दीजिए।  प्रधानमन्त्री  के नेतृत्व में गुजरात का अभूतपूर्व विकास हुआ है। यही विकास अब उत्तर भारत सहित पूरे देश में हो रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपनी सभ्यता-संस्कृति और अपने महानुभावों और संस्थाओं के बारे में तनिक भी ज्ञान नहि है, वो लोग अनर्गल टिप्पणियाँ करते घूम रहे हैं।

आप पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि किसी ने उनको ठग कहा है, वो ठीक ही लगता है। क्योंकि इन लोगों ने दिल्ली की जनता को ठगा है। दिल्ली की मूलभूत समस्यायें जैसी की तैसी पड़ी हैं, आप के मुख्यमंत्री के शासन काल में। वहीं उन्होंने सूरत की पूर्व की गंदगी, कच्छ के भूकम्प, उत्तर गुजरात सहित गुजरात की जलसमस्या जैसी ऐतिहासिक समस्याओं के बारें में अपने प्रत्यक्ष अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि ये सारी समस्यायें अब भूतकाल बन गई हैं।

उन्होंने कहा कि जहां  मोदी बार बार कहते थे कि पहले गुजरात की सेवा करनी है। वहीं आप के नेता 49 दिन में ही अपनी महत्वाकांछा के चलते जनादेश का अपमान किया। फिर भी दिल्ली ने उनका साथ दिया। लेकिन दिल्ली की हर समस्या के लिए ये लोग सिर्फ़ केंद्र सरकार को दोष दे रहे हैं। वहाँ रहकर समस्याओं का निराकरण नहीं करते।

इसलिए उन्होंने मतदाताओं और वहा के सम्मानित नागरिकों से  मोदी , भाजपा, कमल निशान और प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने और मतदान करने की ज़ोरदार अपील की।

Tags: ak sharmaElection 2022Election newsgujrat electiongujrat election 2022Lucknow News
Previous Post

पैर से सिर तक लगाया मिट्टी का लेप…, तस्वीर में मौजूद सीएम को आपने पहचाना

Next Post

Zomato में शुरू हुआ इस्तीफे की डिलीवर, अब को-फाउंडर ने भी छोड़िए कंपनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
zomato

Zomato में शुरू हुआ इस्तीफे की डिलीवर, अब को-फाउंडर ने भी छोड़िए कंपनी

यह भी पढ़ें

Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर रिहा होंगे 74 सिद्वदोष बंदी

15/08/2020
sara ali khan

व्हाइट मास्क लगाकर साइकलिंग करनी निकलीं सारा अली खान

26/07/2020
अंतिम बुलावा! Traffic Challan ‘माफ’ करवाने की ये है लास्ट डेट! कब लगेगी अगली लोक अदालत

Traffic Challan ‘माफ’ करवाने की ये है लास्ट डेट! कब लगेगी अगली लोक अदालत

26/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version