• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए करें सभी प्रयास: एके शर्मा

Writer D by Writer D
29/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि सभी विद्युत कार्मिक अपनी कार्य संस्कृति एवं व्यवहार में शीघ्र सुधार लाएं। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। उपभोक्ता को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधार के लिए ऊपर से नीचे तक के सभी अधिकारियों को डिसेंट्रलाइज व्यवस्था के तहत कार्य करना होगा। तभी सब कुछ व्यवस्थित ढंग से संचालित होगा।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) आज शक्ति भवन में अधिकारियों के साथ विद्युत व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की भावनाओं का भी कद्र करें। बिल न जमा होने से कनेक्शन काटने से पहले अलर्ट मैसेज भेजें। बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए मुनादी कराई जाए, उन्हें रात में भी फोन किया जाए। विद्युत चोरी रोकने के पूर्ण प्रयास किए जाएं, इसके लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने डीजी विजिलेंस को निर्देशित किया कि बिजली चोरी रोकने के लिए खासतौर से बड़ी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

शक्ति भवन में ऊर्जा विभाग के मुख्यालय तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मीटिंग किया।

विशेष रूप से आगामी सोमवार 31 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक ‘विद्युत जन सम्पर्क अभियान’ चलाने के लिए निर्देश दिये। @narendramodi@JPNadda @AmitShah @myogiadityanath
@Bhupendraupbjp… pic.twitter.com/XJNmE4OHuH

— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 29, 2023

राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए सभी उपभोक्ताओं को समय से सही बिल दिया जाए, साथ ही शत प्रतिशत बिलिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभी गत दिवस सिद्धार्थनगर जनपद में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बिलिंग बहुत कम हो रही है। उन्होंने बिलिंग एजेंसियों और आरडीएसएस की इंप्लीमेंटिंग एजेंसी के कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए।

1912 पर 6 साल में 99.78 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि बिलिंग बढ़ाने तथा समय पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को स्वयं अपने मीटर की फोटो खींचकर बिलिंग सेंटर में जाकर अपना बिल जमा कर सके, इसकी व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य पूर्ण हो रहे हैं उसका लाभ जनता को शीघ्र उपलब्ध कराएं और चल रही परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने का प्रयास करें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि विद्युत लाइन को जोड़ने और काटने के लिए, लिए गए शटडाउन पर विशेष सावधानी बरतें, जिससे कि विद्युत दुर्घटना में किसी भी कार्मिक की मृत्यु न होने पाए। ऐसे कार्यों में शतर्क करने के लिए अलार्म सिस्टम को भी अपनाया जाए। साथ ही अनुरक्षण कार्यो के लिए शटडाउन लेने का एक निर्धारित समय निश्चित किया जाए, जिससे कि विद्युत कटौती से लोगों को परेशान न होना पड़े। शटडाउन लेने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जाए।

प्रदेश में 31जुलाई से चलाया जाएगा विद्युत उपभोक्ता एवं जन प्रतिनिधि संपर्क अभियान

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित समाधान करने के भी प्रयास किए जाएं। ट्रांसफार्मर की खराबी पर उसके स्थान पर उसी क्षमता का या उससे अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए, जिससे कि ट्रांसफार्मर को जलने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रिपेयर ट्रांसफार्मर की क्षमता कम हो जाती है। बैठक में चेयरमैन यूपीपीसीएल डॉ0 आशीष कुमार गोयल, डीजी विजिलेंस, प्रबंध निदेशक उत्पादन एवं पारेषण पी0 गुरुप्रसाद, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsup newsurja mantri
Previous Post

1912 पर 6 साल में 99.78 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण

Next Post

एक जैसी प्रकृति वाले विभागों के एकीकरण पर हो विचार: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
CM Yogi

एक जैसी प्रकृति वाले विभागों के एकीकरण पर हो विचार: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

anil ambani

SEBI ने अनिल अंबानी पर लगाया 25 करोड़ का जुर्माना, 5 साल के लिए मार्केट से भी किया बैन

23/08/2024

ज्यादा कामयाब बनने के लिए मनुष्य के साथ जरूर होने चाहिए ये 2 लोग…

04/10/2020
कोरोना वायरस

लेबनान में कोरोना के 1175 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 45 हजार के पार

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version