• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Writer D by Writer D
01/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने होलिका दहन एवं होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं पारंपरिक पर्व है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली का त्योहार मिलजुलकर, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली भावना समाज में सद्भाव और अपनत्व को बढ़ावा देना है। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्सव को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विशेष रूप से प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल रंगों से होली खेलने का आग्रह किया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सिंथेटिक एवं रासायनिक रंग न केवल त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वर्ष होली के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दें।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित होली मनाकर हम ‘स्वच्छ प्रदेश – स्वस्थ प्रदेश’ के संकल्प को भी साकार कर सकते हैं। साथ ही जल संरक्षण का भी ध्यान रखने की अपील की, ताकि अनावश्यक जल व्यर्थ न हो।

उन्होंने (AK Sharma) नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि होली के दौरान साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेशवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। मंत्री ए.के. शर्मा ने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

Tags: ak sharma
Previous Post

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

01/03/2026
cleanliness campaign
उत्तर प्रदेश

2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, ‘काशी कोतवाल’ के चरणों में झुकाया शीश

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

01/03/2026

यह भी पढ़ें

CM Dhami

विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है उत्तराखंड सरकार: धामी

30/06/2025
Shrikant Sharma

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

12/05/2021
Dead Bodies

एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप

30/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version