• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
01/03/2026
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev

CM Vishnu Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) आज शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिख संगत द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सिख समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnu Dev) ने संगत को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान और मानवता की सेवा का संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने (CM Vishnu Dev) कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े पवित्र स्थलों पर आयोजित होला मोहल्ला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। सिख गुरुओं द्वारा स्थापित शौर्य और समर्पण की विरासत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnu Dev) ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि सिख संगत द्वारा लगातार 25वें वर्ष इस भव्य आयोजन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए सिख समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags: CM Vishnu Dev
Previous Post

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Next Post

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

realestate

रियल एस्टेट सेक्टर ने कहा- इससे लौटेगी प्रॉपर्टी बाजार में रौनक

08/09/2020

आज लंच में ट्राई करें आलू साग, नोट करें ये रेसिपी

05/01/2022

14 मार्च राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version