• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का पर्व: ए के शर्मा

Writer D by Writer D
25/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने देश एवं प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जो हमारे संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस वर्ष देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जो भारत की निरंतर प्रगति और लोकतांत्रिक परंपराओं की मजबूती को दर्शाता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश को राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और समान अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की है। आज भारत सशक्त नेतृत्व के साथ पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हुई हैं और जनभागीदारी के माध्यम से देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। बुनियादी ढांचे के विकास, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, निवेश और औद्योगिक विस्तार से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी आर्थिक विकास का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शहरी विकास, ऊर्जा आपूर्ति, औद्योगिक निवेश, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं। आवास, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हुआ है और समावेशी विकास को बढ़ावा मिला है।

अपने संदेश के अंत में मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 77वां गणतंत्र दिवस विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत तथा उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए राष्ट्र और प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Tags: ak sharma
Previous Post

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका… गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

Next Post

‘कर्तव्य पथ’ पर विशेष अतिथि बनेंगी यूपी की 14 लखपति दीदी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Next Post
14 Lakhpati Didi from UP will be the special guest on 'Kartavya Path'

‘कर्तव्य पथ’ पर विशेष अतिथि बनेंगी यूपी की 14 लखपति दीदी

यह भी पढ़ें

Manoj Pandey

सपा विधायकों को राम दर्शन के लिये रोका गया: मनोज पांडे

01/03/2024
Asia Cup: Pakistan defeated Nepal

Asia Cup: बाबर-इफ्तिखार की आंधी में उड़ा नेपाल, पाकिस्तान ने घर में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

30/08/2023
Hashish

एक करोड़ 16 लाख की चरस व स्मैक बरामद, मादक तस्कर गिरफ्तार

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version