• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

Jai Prakash by Jai Prakash
16/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा जिला मंत्री विनीता यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

बुधवार को सिद्धार्थनगर में विनीता यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे महिलाओं को राजनीति में भागीदारी का बेहतर अवसर मिलेगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होगी।

विनीता यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। यह अधिनियम उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आने वाले समय में देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाई देगा।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

Next Post

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास

यह भी पढ़ें

UP Transport Corporation

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

07/09/2023

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का सीएम पुष्कर ने किया निरीक्षण, वितरित की राहत सामग्री

25/08/2021
murder

महिला की हत्या कर शव सड़क पर छोड़कर भागा हत्यारा

27/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version